फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ओढ़ा...कातिल का चोगा: प्रेमी से मिलने में रोड़ा बन रहा था पति, शिखा ने आशिक संग मिलकर लगा दिया ठिकाने

Sat, 10 Jun 2023 05:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मां के बहके कदम से न सिर्फ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, बल्कि मां की ममता भरा आंचल भी छूट गया। पिता की हत्या के बाद गुमसुम खड़े मासूम खामोश नजरों के साथ लोगों को निहार रहे थे। अब इन तीन मासूमों की परवरिश कौन करेगा।

फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी की हरकतों से तंग होने के बावजूद राजू ने गृहस्थी बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन शिखा ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। मोहल्ले के लोगों की जुबान पर शिखा से जुड़ी कई चर्चाएं सामने आईं।

सिकंदरपुर निवासी राजू शर्मा की शादी 10 साल पहले तिर्वा कोतवाली के ग्राम गांगेमऊ निवासी शिखा शर्मा से हुई थी। राजू के तीन बच्चे नंदिनी (08), वंदिनी (06) और ऋषभ (04) हैं। लोगों के मुताबिक राजू के मित्र सगीर से उसकी नजदीकी थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
32 दिनों बाद तलाश कर लाया था घर
शादी से पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। शादी के बाद तीन साल पहले भी वह प्रेमी के साथ चली गई थी। 32 दिनों बाद राजू उसे तलाश कर घर ला पाया। उसने पत्नी के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश की पर सुधार नहीं हुआ और उसका प्रेम प्रसंग सगीर से हो गया।
विज्ञापन

3 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
ससुराल व मायके पक्ष ने तोड़ लिए थे संबंध
इस बार प्रेमी सगीर के साथ मिलकर पति राजू शर्मा की हत्या में शिखा शर्मा पुलिस की हिरासत में है। शिखा के चालचलन के कारण ससुराल व मायके पक्ष ने संबंध तोड़ लिए। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

4 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के बयान ने साफ कर दी तस्वीर
राजू का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों के साथ अलग-अलग बात की। तीनों बच्चों ने अलग-अलग बयान पुलिस को दिए। तीनों के बयान में समानता थी, जिससे हत्याकांड की तस्वीर साफ हो गई। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने सगीर पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

5 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
घूंसे से किया वार, फिर चुनरी से दबाया गला
पुलिस से जुड़े लोगों के मुताबिक राजू शर्मा के बच्चों को मेले में छोड़ने के बाद सगीर सीधा राजू के घर पहुंचा और तकिए से मुंह दबा दिया, पर सांस नहीं टूटी। इसके बाद सगीर ने घूंसे और पैर से राजू के मुंह और शरीर पर पहले कई वार किए, जिससे वह चुटहिल तो हुआ लेकिन जान नहीं गई।
विज्ञापन

6 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
चेहरे व सीने में चोटों के कई निशान
इसके बाद में सगीर ने शिखा की चुनरी से राजू का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सगीर फरार हो गया। राजू के कान और नाक से खून बह रहा था। साथ ही, चेहरे व सीने में चोटों के कई निशान भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

7 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
एक महीने पहले ही खाई थी राजू की हत्या की कसम
राजू की पत्नी शिखा का हत्यारोपी सगीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगीर का भी दोस्त होने के नाते राजू के घर खूब आना-जाना था। एक महीने पहले राजू ने सगीर के सामने ही पत्नी शिखा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद राजू ने सगीर की हत्या की कसम खा ली और गुरुवार की रात को मंसूबों को अंजाम भी दे दिया।
विज्ञापन

8 of 8
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों से की जा रही है पूछताछ
हत्याकांड के बाद भी सगीर के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उसने शिखा की चुनरी से गला दबाकर राजू की हत्या करना कबूला। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर सगीर व शिखा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें