फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहर वाली' का चक्कर, पति का 'पाप': अवैध संबंधों में रोड़ा थी पत्नी, गर्दन से सटाकर मारी गोली, पढ़िए पूरी कहानी

Wed, 14 Jun 2023 05:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर सीओ सिटी व थाना पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को रिवाल्वर समेत पकड़ लिया है।

आरोपी चित्रकूट कलक्ट्रेट में लिपिक पद पर कार्यरत है। हत्यारोपी के परिजनों ने आरोपों को गलत बताकर जांच कराने की मांग की है। घटना मंगलवार की भोर भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

नया गांव मप्र थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी सुनील कुमार व संतशरण पटेल ने बताया कि उनके कलक्ट्रेट कर्मी बहनोई घुरेटनपुर निवासी उमेश कुमार पटेल के पिछले छह महीने से कुछ महिलाओं से अवैध संबंध चल रहे थे। इसका बहन सुनीता देवी (33) लगातार विरोध कर रही थी।

विज्ञापन

2 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

चमड़ा मंडी वाले घर पर ही रूकते थे
बीते माह बहन ने मायके आकर इस बात की जानकारी दी थी। बहनोई का एक घर मुख्यालय के पास चमड़ा मंडी में भी है। अक्सर वह चमड़ा मंडी वाले घर ही रुका करते थे। सोमवार की शाम बहनोई उमेश जबरापुर फतेहगंज बांदा गांव में निमंत्रण करने गए थे।

विज्ञापन

3 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गर्दन पर सटाकर मारी गोली
रात्रि अधिक होने के चलते वह घुरेटनपुर गांव स्थित घर पर रुक गए थे। देर रात लगभग तीन बजे अवैध संबंधों की बात पर ही पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उमेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के गर्दन में सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ने फोन पर दी जानकारी
सुनील व संतशरण ने बताया कि घटना के बाद हत्यारोपी बहनोई उमेश ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। मंगलवार को तड़के वे गांव पहुंचे और सुनीता को मृत देख अवाक रह गए। पुलिस ने उमेश पटेल को रिवाल्वर समेत पकड़ लिया है। मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
विज्ञापन

5 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आपसी विवाद में हाथापाई में हुआ हादसा
पोस्टमार्टम हाउस में हत्यारोपी के परिजनों ने कहा कि घटना संदिग्ध है, उमेश ने सुनीता को नहीं मारा है। इसकी सही जांच होनी चाहिए। आपसी विवाद में हाथापाई के दौरान भी गोली चल सकती है। वहीं, सीओ हर्ष पांडे ने बताया कि सुनीता के भाई सुनील की तहरीर पर आरोपी उमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त कमरे में सो रहे थे बच्चे
सुनीता और उमेश के बीच टकराव, एक दिन उनमें से किसी की जान ले लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। सुनीता के भाई ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व बहन सुनीता की शादी उमेश से हुई थी। छह माह से पति के अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मां की मौत से सहम गए हैं मासूम
घटना के समय एक पुत्री व एक पुत्र घर में सो रहे थे, माना जा रहा है कि अगर वह घटना देख रहे होते तो यह हादसा न हुआ होता। मां की मौत से बच्चे सहमे हैं। कहते हैं कि मां को पापा ने क्यों गोली मार दी। सभी की आंखों में आंसू बहते रहे।
विज्ञापन

8 of 8
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अक्सर होता था माता-पिता का झगड़ा
वह अपनी मां के शव को निहारते रहे। मृतका सुनीता देवी की बड़ी पुत्री काजल (11) कुछ ही दिन पूर्व वह अपने ननिहाल हरदुआ नयागांव मध्य प्रदेश चली गई थी। घटना के समय वह घर पर नहीं थी। उसने बताया कि कई बार माता-पिता का झगड़ा होने पर काजल ने दोनों को समझाया भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें