घर के बाहर गमगीन खड़ी परिवार व गांव की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर एक बजे के बाद मृतक राहुल के चाचा आशाराम ने गांव के बाहर खेत पर भतीजे राहुल, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बड़े भाई कृष्ण मुरारी और भाभी आशा देवी के शव को मुखाग्नि दी। वहीं, मासूम अयांश के शव को दफनाया गया। इस दौरान सपा विधायक प्रदीप यादव, सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य, ताखा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेश यादव, रानू पालीवाल, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, देवेश शाक्य, चेयरमैन अछल्दा अरुण दुबे समेत तमाम सपा नेता भी पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।