फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान रह गए अधूरे: पिता नहीं देख सका शादी, एक दिन पहले हुईं रस्में, बेटा बोला- हमने क्या गलती की, क्यों छोड़ गए

Fri, 05 May 2023 06:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Accident: कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पार कर रहे साइकिल पर सवार मुंशीलाल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
1 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में पहले बेटे की शादी में बचे अरमान दूसरे बेटे की शादी में पूरे करने की मुंशीलाल की आस अधूरी रह गई। एक दिन पहले खुशी से खरीदारी करने निकले मुंशी लाल के लिए कार काल बन गई। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए हादसे में मुंशी लाल ने जान गवां दी।

आर्थिक स्थितियां कमजोर होने की वजह से वो कई अरमान पूरे नहीं कर सके थे। दूसरे बेटे सोनू का प्रेम विवाह था। इसके बावजूद मुंशीलाल खुश थे। वह अपने बचे हुए अरमान पूरे करना चाहते थे। घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में फिल्मी गीतों पर परिवार के लोगों ने थिरकना शुरू कर दिया था।

गुरुवार को भी मुंशी लाल शादी के लिए खरीदारी करने निकले और कार उनके लिए काल बन गई। सूचना मिलते ही घर पर चीख पुकार मच गई। बेटे सोनू को काफी देर तक पिता की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था। वह काफी देर गुमसुम बैठा रहा। घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

2 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही कराई गई शादी
परिजनों ने पहले शादी आगे बढ़ाने की बात सोची लेकिन नाते-रिश्तेदारों से मशविरा करने पर पिता का शव घर आने से पहले ही शादी करने का निर्णय लिया गया। बेटे सोनू की शादी की रस्में एक दिन पहले ही पूरा कराकर शादी संपन्न कराई गई। देर शाम पिता का शव घर पहुंचते ही परिजनों व नव दंपती की चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
पापा-हमने क्या गलती की, क्यों छोड़ गए
सोनू और उसकी पत्नी रो-रोकर बस यही कह रहे थे कि पापा हमारी खुशी से शादी तो देख लेते...हमने क्या गलती की, जो हमें इस तरह छोड़कर चले गए। घटना की सुनकर हर आंख नम थी। गांव वाले भी परिवार को यही कहकर सांत्वना दे रहे थे कि अब काल के आगे किसी की न चली।

4 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

साइकिल से खरीदारी करने निकले थे
कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पार कर रहे साइकिल पर सवार मुंशीलाल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, इकदिल थाना क्षेत्र के मुंशीलाल (55) के बेटे सोनू की शुक्रवार को बरात जानी थी।

विज्ञापन

5 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
घर में चल रही थीं तैयारियां
इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार दोपहर मुंशी लाल शादी से संबंधित कुछ सामान लेने साइकिल से बाजार जा रहे थे। कानपुर-आगरा हाईवे पार करते समय कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। मुंशीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
etawah accident - फोटो : अमर उजाला
कार चालक को हिरासत में लिया गया
मुंशीलाल के बेटे अमनदीप ने बताया कि भाई की शादी के लिए गुरुवार को तेल की रस्म के बाद खाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच हादसे की सूचना से खुशियां गम में बदल गईं। बताया कि वह चार भाई व एक बहन है। इंस्पेक्टर कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि कार के साथ चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें