फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 कदम की दूरी, मौत के बाद हुई पूरी: पेड़ से लटकी मिली थीं लाशें, प्यार में पागल जोड़े की कहानी का दर्दनाक अंत

Fri, 28 Jul 2023 05:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रेमी युगल जीते जी भले ही एक न हो पाए हों, लेकिन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोनों शव गांव पहुंचे थे। दोनों को गोइलाहरी घाट पर गोमती में जल प्रवाह कर दिया गया।

खास बात यह है कि दोनों के मकान के बीच की दूरी महज दस कदम की थी, लेकिन यह दूरी मौत के बाद पूरी हो पाई। भवानीपुर निवासी विपिन (20) और शिल्पी (18) का शव बुधवार देर शाम गांव के पास ही एक बाग में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था।

घटना की जानकारी से परिजन सकते में आ गए थे।  दोनों के बीच पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में दोनों के मकान आमने सामने थे। एक ही बिरादरी के होने के बाद भी दोनों के परिवारों में रिश्ते को लेकर खटास थी। बेनीगंज कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
शादी करना चाहते थे प्रेमी युगल
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक व युवती एक ही गांव के एक ही बिरादरी के थे। वहीं, कुछ ग्रामीण बताते हैं कि दोनों एक ही खानदान के थे और रिश्ते में चाचा भतीजी लगते थे, जिसकी वजह से परिजन रिश्ता करने से बच रहे थे। इन दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
शादी में बाधा बन रहे थे परिजन
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार शादी में बाधा बन रहे थे। इस बात से युवक व युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

4 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
आम के बाद में फंदा लगाकर दी थी जान
कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार देर शाम प्रेमी युगल के शव बाग में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के शव के पास से एक मोबाइल मिला है। परिजन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भवानीपुर निवासी विपिन (20) एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन

5 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
अपने-अपने घरों से निकल गए थे दोनों
गांव की ही शिल्पी (18) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद विपिन और शिल्पी अपने-अपने घरों से निकल गए थे। देर शाम उनका शव गांव के ही एक बाग में आम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। शिल्पी के दुपट्टे से ही फंदे बनाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

6 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
अब तक चुप्पी साधे हैं परिजन
बेनीगंज के कोतवाल सुनील दत्त कॉल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जांच की जा रही है। परिजन अभी चुप्पी साधे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अधिकारियों ने संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

7 of 8
hardoi suicide case - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची थी पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी ने मौके पर पहुंच घटना की जांच जांच की थी। इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक घटी घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

8 of 8
hardoi suicide case (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
दोनों एक ही बिरादरी के
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आम के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले हैं। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। दोनों के परिवार कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें