फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सुनिये..यहां संताेष का घर काैन सा है, जैसे ही बताने के लिए पीछे मुड़़ी महिला...

Tue, 13 Mar 2018 08:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
फतेहपुर शहर के भीड़भाड़ वाले जयरामनगर चौराहे पर एक महिला अपनी मां काे डाॅक्टर के यहां लेकर जा रही थी। तभी पीछे से किसी ने पूछा जरा सुनिए..क्या अापकाे पता है संताेष का घर काैन सा है। महिला जैसे ही यह बताने के लिए मुड़ी दिन दहाड़े महिला से बाइक सवार जेवरात उड़ाकर फरार हो गए।



 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी श्रीकांत कैथल किसान हैं। वह जयरामनगर मोहल्ले में परिवार संग रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी मंगलवार दोपहर अपनी मां को चौराहे के पास डाक्टर को दिखाने गई थी। डाक्टर के पास से मां बाप बाइक से वापस चले गए। वह अकेले पैदल घर जाने लगी। तभी एक छोटे कद का लड़का महिला के पास पहुंचा। उसने महिला से संतोष के मकान का पता पूछा।
 
विज्ञापन

3 of 4
सुनीता
कुछ समझती कि महिला की दूसरी साइड में बाइक से दूसरा पहुंच गया। इसके बाद उसे पता नहीं क्या हो गया और वह रोड किनारे ही बैठ गई। करीब पांच मिनट बाद उठी और बदहवास हालत में बस अड्डे की ओर जाने लगी। उल्टे रास्ते में खुद को जाते देखकर अवाक हुई। इससे बाद उसने गले से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और पैरों की तोड़िया गायब देखी। तभी चीख पुकार मचाने लगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
शोर सुनकर इलाकाई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे सिपाही मौके पहुंचे। इलाकाई लोगों ने 100 नंबर में सूचना दी। कोतवाल आरके सिंह और चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह पहुंचे। इसी दौरान गांव से वापस श्रीकांत आ गए। उन्होंने पुलिस को करीब पचास हजार कीमत के जेवरात उड़ा ले जाने की तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें