फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बारिश का मौसम क्यों बन जाता है 'डाकूओं का काल'

Fri, 29 Jun 2018 01:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि साल के तीन महीने डाकूओं के लिए काल बनकर आते हैं। डाकू अपना बसेरा पहाड़ियों पर बनाते हैं। ये डाकू बारिश के मौसम में पहाड़ी से नीचे उतरते हैं ओर वहीं पुलिस इनको धर दबोचती है या एनकाउंटर में मार देती है। ज्यादातर इनामी लुटेरे बारिश के इन्हीं दो महिनों में पकड़े जाते हैं।
आगे की स्लाइड मेंः- जानिए बारिश का मौसम कैसे और कब-कब काल बना 'डकैतों का काल'...
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
बुधवार की रात चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम डकैत बबुली गैंग की तलाश में किहुनिया के जंगल के आसपास कांबिंग कर रही थी। थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि कु ल्लू डोल जंगल में दो ग्रामीणों को जाते देखा गया। जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि पयासी पुरवा किहुनिया निवासी केशव यादव और छेरिहा खुर्द निवासी रामबली यादव खाद्य सामग्री लेकर गैंग को पहुंचाने जा रहे थे। इनके कब्जे से लाइ, गुड़, नमकीन, साबुन, बीड़ी माचिस, सुपाड़ी व तेल आदि बरामद किया गया है। 
आगे की स्लाइड मेंः- पुलिस के हौसले बढ़ जाते हैं...
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
चित्रकूट जिले में इस साल मानसून की पहली बारिश की शुरुआत में मानिकपुर पुलिस ने साढे़ पांच लाख रुपये के इनामी डाकू बबुली कोल के पांच डकैत लालमन कोल, सत्यनारायण कोल, बुद्दू कोल, सुंदर तिवारी को पकड़ा है। इस कामयाबी से पुलिस अधिकारियों के हौसले बढे़ हैं। बारिश का मौसम पुलिस के लिए सौगात और डाकूओं की मौत लेकर आता है।

आगे की स्लाइड मेंः- मानसून की शुरूआत होते ही 5 डकैत पकड़े गए....

4 of 5
डेमो पिक
डकैतों को पकड़ने की बात पर पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने बताया कि बरसात के मौसम में पुलिस को कई कामयाबी डाकूओं को मारने में मिली है। इस साल भी मानसून की शुरूआत होते ही पांच डकैत पकड़े गये हैं। डाकू बारिश से बचने के लिए गांव के आसपास अपना ढेरा जमा लेते हैं वहीं कुछ घरों मेें शरण ले लेते हैं। जिसका फायदा बरसात के मौसम में पुलिस को मिलता है। मौका मिलते ही पुलिस इनामी बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हो जाती है।

आगे की स्लाइड मेंः- ऐसे मारे गए ददुआ, ठोकिया समेत कई डकैत...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पिछले कई सालों में पर नजर डाली जाए तो बरसात के मौसम में शिव कुमार उर्फ ददुआ 23 जुलाई, अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया 4 अगस्त, स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया, 2 जुलाई, रामकरन पटेल 8 अगस्त, नंगू सिंह 16 अगस्त, ललित पटेल जैसे मारे इनामी बदमाशों को पुलिस ने मौत के घाट उतारा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें