फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 वकीलों पर एफआईआर का मामला, मान ली गईं अधिवक्ताओं की मांग, हड़ताल खत्म

Tue, 05 Nov 2019 01:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
150 वकीलों पर एफआईआर का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के रेस्टोरेंट में तीन दिन पहले हुए बवाल के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में वकीलों के प्रदर्शन के दौरान बवाल का सिलसिला अब खत्म हुआ। बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल दीप सचान ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग मान ली गई है। बुधवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य सुचारू रूप से शुरू कर देंगे। हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई है।

इससे पहले कानपुर में वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और अभद्रता करने वाले सिपाही की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया था। बार और लायर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
150 वकीलों पर एफआईआर का मामला - फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव व महामंत्री कपिलदीप सचान और लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला व महामंत्री बीर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि सच को छिपाने और अधिवक्ताओं पर दबाव बनाने के लिए एसएसपी द्वारा फर्जी मुकदमे लिखाए गए हैं। दोनों संस्थाएं वादी मुकदमा के सामने अधिवक्ताओं की शिनाख्त कराने को तैयार हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा आंदोलन अहिंसात्मक है। सभी अधिवक्ताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे हिंसा का सहारा न लें। वहीं दिल्ली में अधिवक्ताओं पर पुलिस की बर्बरता की निंदा करते हुए आंदोलन में साथ देने की बात कही गई।
विज्ञापन

3 of 5
150 वकीलों पर एफआईआर का मामला - फोटो : अमर उजाला
वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार व लायर्स एसोसिएशन के बाहर सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा। यहां से अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए अलग-अलग गुटों में निकले। कोर्ट, रजिस्ट्री ऑफिस का सारा काम ठप करा दिया। आसपास की दुकानें बंद करा दी गई। वादकारियों को मुकदमे में सामान्य तारीखें लेकर वापस लौटना पड़ा। वहीं अहिंसात्मक आंदोलन की अपील पर अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। किसी भी प्रकार की हिंसा करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश संस्था ने दिया हैं।

4 of 5
150 वकीलों पर एफआईआर का मामला - फोटो : अमर उजाला
मैं महामंत्री कपिलदीप सचान, अधिवक्ता नवीन श्रीवास्तव और राजू के साथ शनिवार रात रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। लगभग आधे घंटे बैठाए रखने के बाद मैनेजर ने आर्डर लेने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अभद्रता की। 
- श्यामजी श्रीवास्तव, अध्यक्ष बार एसोसिएशन

होटल के कर्मचारियों की अभद्रता पर हम समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी तीन-चार सिपाही आए। उनमें से एक लाठी पटककर रौब गांठने लगा। सूचना पर पहुंचे साथी अधिवक्ता समझाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उपद्रव किया। 
- कपिलदीप सचान, महामंत्री बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
150 वकीलों पर एफआईआर का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिवक्ता गिरफ्तारी से नहीं डरता, लेकिन फर्जी मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाने का प्रयास किया तो अधिवक्ता निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा। मंगलवार को संयुक्त बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
- दिनेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री से रेस्टोरेंट कर्मियों का विवाद होने की सूचना पर मैं रेस्टोरेंट पहुंचा था। मैं घटना के समय नहीं था। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस गलत आरोप मढ़ना चाहती है। 
- बीर बहादुर सिंह, महामंत्री लायर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें