फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, भतीजे की तहरीर पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Nov 2018 10:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया में जमीन के विवाद में 4 लोगों ने ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ बिधूना व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

औरैया ग्राम चिरैहा निवासी राम भरोसे यादव (80) पुत्र सरदार सिंह की गांव में अछल्दा-बिधूना मार्ग के किनारे पांच बीघा जमीन बताई जा रही है। मृतक के भतीजे महेश ने बताया कि रामभरोसे की शादी नहीं हुई थी। जमीन पर गांव के बंटू उर्फ नरेंद्र, मनोज पुत्र बच्चन सिंह निवासी नगला भगे थाना ऊसराहार इटावा, भूरे सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी चिरैहा व राजू यादव पुत्र विश्राम सिंह निवासी नगला भजु से विवाद चल रहा था। रामभरोसे व इनमें आपसी दुश्मनी भी चल रही थी।

डेमो पिक
मृतक के भतीजे का आरोप है कि इसी के चलते दबंगों ने मंगलवार की रात लगभग 11 बजे खेत पर बने ट्यूबवेल पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। ट्यूबवेल पर गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत पर सो रहे किसान ने ग्रामीणों को जानकारी दी। गांव के लोगों को राम भरोसे लहूलुहान हालत में मिले।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस व सीओ बिधूना भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने घटना ने स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
मृतक के भतीजे महेश यादव की तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीओ बिधूना भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।  मृतक की आंख व नाक में गोली लगी है। मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें