फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों का दुस्साहसः अधेड़ को मारने के बाद कोतवाली के पीछे बांस के सहारे टांगी लाश, ये थी वजह

Tue, 10 Jul 2018 11:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सोमवार रात बांस के सहारे लटका मिला शव, परिजनों का हंगामा, चार पर रिपोर्ट
यूपी में उरई जिले की कोतवाली के ठीक पीछे बांस में एक अधेड़ का शव गमछे के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिवार वालों के साथ पूरा गांव वहां एकत्र हो गया। पुलिस ने जब आत्महत्या बताना शुरू किया तो ग्रामीण भड़क गए। भीड़ की पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख कई थानों का फोर्स और सीओ जालौन मौके पर पहुंच गए। परिजन ट्रैक्टर के लेनदेन के विवाद में गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी का मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
घर पर रोते बिलखते परिजन।  
उरई तिलक नगर निवासी राजबहादुर (42) पुत्र रामप्रकाश का शव सोमवार की देर रात माधौगढ़ कोतवाली के ठीक पीछे जानवर बांधने के लिए गाड़े मोटे से बांस पर गमछे के सहारे लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने जानकारी राजबहादुर के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजनों के साथ भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। पहले तो पुलिस आत्महत्या की कहानी भीड़ को समझाती रही लेकिन परिजनों हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाते रहे। पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि एक साल पूर्व पति ने साझे में ट्रैक्टर खरीदा था, जिससे किराए पर खेत जुताई का काम किया जाता था। बाद में ट्रैक्टर की किस्त न जमा होने पर राजबहादुर और साझेदार तेजसिंह में विवाद हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
राजबहादुर की फाइल फोटो।  
करीब पांच माह पूर्व तेजसिंह ट्रैक्टर अपने साथ ले गया। तब से राजबहादुर कामकाज न होने के कारण तनाव में था। पुष्पा के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे किसी का फोन आया और उन्हें बातचीत के लिए थाने में बुलाया गया। इसके बाद पति घर से निकले तो भी लौटकर नहीं आए। पुष्पा का आरोप है कि पुलिस के साथ मिलकर तेज सिंह ने अपने बेटे अजय, पत्नी किरन और साथी रामनरेश के साथ मिलकर पति की हत्या की है। इसमें पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन

4 of 4
घर पर रोते बिलखते परिजन।  
पुलिस अधिकारी शव ले जाने का प्रयास करने लगे तो परिजन उनसे भिड़ गए। देर रात मामला डीएम तक पहुंचा तो मौके पर फोरेंसिक टीम और तहसीलदार को भी भेजा गया। इसके बाद जब पुलिस ने हत्या की तहरीर परिजनों से ली, तब जाकर भीड़ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। एएसपी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही तेजपाल और उसके बेटे अजय को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रही बात थाना पुलिस के संदिग्ध होने की तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें