फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पिता काे मिली बेटी का अश्लील वीडियो वायरल हाेने की जानकारी..

Sun, 18 Feb 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के औरैया क्षेत्र के एक गांव में बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लाेगाें ने छात्रा के पिता को घटना की जानकारी दी। अाननफानन में पिता ने पुलिस से वीडियाें वायरल हाेने की शिकायत की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बेटी बीएससी की छात्रा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी मिली। बताया गया कि कई मोबाइलों पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इंटरनेट पर अश्लील वीडियो वायरल होने की सूचना पर पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पिता का कहना है कि उसको भी अश्लील वीडियो दिखाया गया है। आरोप लगाया कि अश्लील वीडियो को संसोधित कर उसकी बेटी का चेहरा लगाकर वायरल किया गया है।
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इससे उसकी बेटी एवं उसकी छवि खराब हो रही है। वीडियो एडटिंग के जरिए छात्रा की फोटो लगाकर किया गया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार नाथ का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साइबर सेल का सहारा लिया जाएगा और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें