फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'मां बनी हैवान', नवजात के साथ किया कुछ एेसा

Thu, 04 Jan 2018 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
नवजात बच्ची
मां काे भगवान का दर्जा द‌िया जाता है पर यूपी के बांदा ज‌िले में एक मां भगवान नहीं हैवान बन गई। कलियुगी मां ने जन्म देने के बाद बेटी को खंडहर में फेंक दिया। खंडहर के पास से गुजर रहे एक युवक ने बच्ची के राेने की अावाज सुनी ताे वह अंदर चला गया। अंदर कुत्ते बच्ची काे नाेचने की काेश‌िश कर रहे थे। 



 
विज्ञापन

2 of 4
ठंड में कंपकपाती बच्ची
नवजात को बुधवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रधानमंत्री एक ओर जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। शैतान बनी कलियुगी मां ने नवजात कन्या को गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास स्थित एक खंडहर में एक जनवरी को फेंक दिया था। कस्बे के एक निसंतान दंपत्ति ने नवजात को गोद लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
साेनी के साथ नवजात
रात करीब नौ बजे फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर वापस जा रहे मजदूर जागे ने खंडहर के पास से गुजरे ताे क‌िसी बच्चे के राेने की अावाज सुनी। उन्हाेंने खंडहर के अंदर जाकर देखा ताे कुत्ते कपड़े में लपटी हुई एक नवजात बच्ची काे घसीट रहे थे। क‌िसी तरह बच्ची काे कुत्ताें से बचाकर जागे ने उसे अपनी जैकेट उड़ाई अाैर अपने घर ले गये। 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
भीषण ठंड में बिलख रही नवजात को घर ले जाकर उन्हाेंने पत्नी रीता सोनी को सौंप दिया। हरियाणा मोटर्स के मालिक सौरभ द्विवेदी ने बताया कि नवजात कन्या को अपनाने वाला यह परिवार बेहद गरीब है। इसलिए कन्या के लालन पालन में जो भी मदद होगी, वह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें