कानपुर के कैंट क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही भांजी घायल हो गई। भीड़ ने गाड़ी चालक को पीटकर पुलिस के सुर्पुद कर दिया।
विज्ञापन
स्कूटी चला रही भांजी, पीछे बैठी थी सुरभि
2 of 3
कैप्टन अशोक कुमार के संग पत्नी सुरभि की तस्वीर
जाजमऊ स्थित कैलाश विहार निवासी अशोक कुमार आर्मी में कैप्टन हैं और बंगलूरू में तैनात हैं। इस समय वह छुट्टी में घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी सुरभि (43) शनिवार की शाम अपनी भांजी कोमल के साथ स्कूटी से कैंट होते हुए मरे कंपनी की ओर जा रही थीं। दस नंबर कैंटीन के सामने कूड़ा गाड़ी ने स्कूटी में जोर की टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
राहगीरों ने उन्हें एयरफोर्स सेवन हास्पिटल भेजा। यहां इलाज के दौरान सुरभि की मौत हो गई। कोमल के हाथ और पीठ में चोट आई है। उधर दूसरी ओर, हादसे के बाद कूड़ा गाड़ी चालक राकेश कुरील ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पीट दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर गाड़ी समेत उसे थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।