फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी के सामने बड़ी बहन को गला घोंटकर मार डाला

Tue, 27 Feb 2018 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के इटावा में छेड़छाड़ के विरोध में दबंग युवकों ने छोटी बहन के सामने बड़ी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे में लगे कुंडे से लटका दिया। बहन ने शोर मचाया तो उसे मारापीटा और भाग निकले। बच्ची के शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
यह दुस्साहसिक वारदात रविवार की शाम को मजदूरी करने वाले सुखदेव जाटव के घर पर हुई। सुखदेव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे हैं। रविवार को पत्नी सीमा अपने मायके जिला औरैया के उमरैन गई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह घर से थोड़ी दूरी दुकान से बीड़ी खरीदने गए थे। 16 वर्षीय पुत्री आरती और पांच साल की स्वाति घर पर थीं। तभी पड़ोसी गांव कर्री के दो दबंग उनके घर में घुस आए। उन्होंने आरती को दबोच लिया। उन्होंने ही कमरे में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर दोनों ने उसकी चुन्नी से उसके गले में फंदा बनाकर कमरे में लगी कुंडे से लटका दिया। छोटी पुत्री ने शोर मचाया तो उसे मारापीटा। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
एसओ चौबिया सतीश यादव ने मौका मुआयना किया। छोटी बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है। एक युवक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
  
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
दो दिन पूर्व दबंगों ने की थी छेड़छाड़
सुखदेव की पुत्री आरती शनिवार को कर्री गांव में लगने वाले बाजार में सामान लेने गई थी। रास्ते में दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। तब आरती ने दोनों को चप्पल दिखा दी थी। कहा कि फिर ऐसी हरकत की तो चप्पल से जवाब देगी। इस पर दोनों युवकों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। दोनों युवक उसके घर पर आए पूरे परिवार को जान माल की धमकी दे गए थे। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें