फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने उठाया विवाहिता की मजबूरी का फायदा, पुलिस ने एक न सुनी मुख्यमंत्री से मांगा न्याय 

Wed, 19 Dec 2018 08:59 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पति की बीमारी से परेशान विवाहिता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए चचिया ससुर ने दुष्कर्म किया। पुलिस में फरियाद नहीं सुनी जाने पर मंगलवार को पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला यूपी के इटावा जिले का है। 
विज्ञापन


इटावा भरथना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई। उसका इलाज आगरा में चला। महिला ने बताया कि इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था। उसने सारे गहने तक बेच दिए। उसके बाद भी पति के ठीक नहीं होने पर रिश्तेदारों से मदद मांगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
मदद देने के बहाने चचिया ससुर ने घर में घुस आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।  इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन मामला तक दर्ज नहीं हुआ। मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसका मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई की जाए। वहीं, कोतवाल भूपेन्द्र राठी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। इस जांच को महिला आयोग में भेजा गया था। लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे झल्लायी महिला गलत आरोप लगा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें