फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोरों की 'धूम-3': तीन ATM मशीनों को काटकर लाखों उड़ाए, 7 सिपाही सस्पेंड

Thu, 15 Mar 2018 11:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
यूनियन, यूको और एचडीएफसी बैंक में गैस कटर से काटे एटीएम
यूपी के कानपुर में शातिर चोरों की धमाचौकड़ी देख से पुलिसवाले भौचक्के रह गए। चकेरी इलाके में गैस कटर से तीन एटीएम मशीनों को काटकर लाखों रुपये उड़ा दिए गए। सीसीटीवी में केवल नकाबपोश लोग ही दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने यूनियन बैंक की पशुपति नगर, नौबस्ता शाखा में गैस कटर से 32 लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी की थी। इसका खुलासा किए पुलिस को चंद दिन भी नहीं हुए कि मंगलवार रात एक बार फिर शातिरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चकेरी थाना क्षेत्र में गैस कटर से तीन एटीएम काटकर 16 लाख रुपये उड़ा लिए। यह वारदात एक घंटे के भीतर की गई। एटीएम बूथों में कोई गार्ड तैनात नहीं थे। एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा, फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। फ्रिंगर प्रिंट समेत तमाम साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आईजी की क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस जांच में जुट गई है। शक के आधार पर 12 से ज्यादा बदमाशों  को पूछताछ के लिए उठाया है। लापरवाही बरतने में एसएसपी ने जेब्रा मोबाइल के छह सिपाहियों और थाने के रात्रि पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
एसएसपी, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने की जांच
मंगलवार देर रात 2.06 मिनट पर दो नकाबपोश बदमाश सबसे पहले शिवकटरा मोड़ स्थित यूनियन बैंक में दाखिल हुए। इसके बाद गैस कटर से एटीएम के कैश बॉक्स को काटकर 9 लाख 65 हजार 500 रुपये निकाल लिए। जाते वक्त एटीएम का शटर बंद कर गए। इसके बाद दोनों करीब तीन किलोमीटर दूर डिफेंस कालोनी स्थित यूको बैंक के एटीएम पर पहुंचे। यहां पर सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने केबाद गैस कटर से कैश बॉक्स को काटकर साढ़े पांच हजार रुपये पार कर दिए।रिजेक्ट बॉक्स में फंसे 20 हजार 500 रुपये शातिर नहीं ले जा सके। यहां से नकाबपोश बदमाश मानस विहार स्थित दुर्गा मंदिर के पास लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पहुंचे। शातिरों ने एटीएम में दाखिल होने के बाद सीसीटीवी कैमरे को घुमाने के बाद गैस कटर से एटीएम का कैश बॉक्स काटा और 5 लाख 90 हजार रुपये समेट ले गए। 
विज्ञापन

3 of 4
जेब्रा मोबाइल के छह सिपाही और रात्रि अधिकारी सस्पेंड
बुधवार सुबह यूनियन बैंक में एसआईएस कैश सर्विस के कर्मचारी राजकुमार कैश डालने के लिए एटीएम पहुंचे। शटर उठाते ही कैश बॉक्स कटा देख कर वारदात का पता चला। इसके बाद यूको और एचडीएफसी बैंक एटीएम में हुई घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। एसएसपी ने यूको बैंक के मैनेजर मनीष त्रिपाठी, यूनियन बैंक के मैनेजर एमबी गौतम से घटना की जानकारी ली और फुटेज भी देखे।
 
विज्ञापन

एक ही गैंग ने की वारदात

4 of 4
12 से अधिक बदमाशों को पूछताछ केलिए उठाया
'तीनों एटीएम में एक ही गैंग ने वारदात की है। गार्ड न होने से बड़ी चूक हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश मंकी कैप लगाए नजर आए हैं। क्राइम ब्रांच समेत यूनियन बैंक में चोरी का खुलासा करने वाली टीम को भी लगाया गया है।'
- अखिलेश कुमार मीणा, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें