यूपी के बांदा जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक डकैत ने लेटर पैड के जरिए ग्राम प्रधान से रुपयाें की मांग की है। अापकाे जानकर हैरानी हाेगी कि यह मांग राजभवन और वहां से मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गई है। अब देखना यह बड़ा दिलचस्प हाेगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन गांव के प्रधान राम प्रकाश ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा था कि हाल ही में साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी दस्यु बबुली कोल ने अपने लेटर पैड पर पत्र भेजकर उससे पांच लाख रुपये कमीशन 15 दिन के अंदर देने को कहा है। पिछले कामों का कमीशन भी मांगा है। चेतावनी दी है कि उसकी यह मांग पूरी नहीं की गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
बाबुली काेल की तलाश में पुलिस
ग्राम प्रधान ने मदद की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी कि उसकी सुरक्षा नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत पुलिस महानिदेशक, अनुसूचित जाति आयोग को भेजे शिकायती पत्र में दस्यु सरगना बबुली कोल द्वारा भेजा गया पत्र भी संलग्न किया है। इस मामले से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। उधर, राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्याधिकारी ने बांदा जिला प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पहले बाबुली काेल गैंग से हुई थी पुलिस की मुठभेड़
दूसरी तरफ फतेहगंज थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने दावा किया कि बबुली कोल का क्षेत्र में आना-जाना नहीं है। बताया कि मौजूदा ग्राम प्रधान और चुनाव में उसके प्रतिद्वंद्वी रहे उम्मीदवार के बीच चुनावी विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें करते आ रहे हैं। डकैतों द्वारा कमीशन मांगने की बात सरासर झूठी है।