यूपी के इटावा जिले में एक युवक की वहशियाना तरीके से हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की ही रहने वाली प्रेमिका, उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक के परिजन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव में प्रेम संबंध में युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसे आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। डूंगरी गांव निवासी विकास शाक्य (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया। वह फोन सुनते सुनते घर से दूर चला गया। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। देर रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। बुधवार तड़के गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर रामनरेश के खेत में आम के पेड़ से विकास का शव लटका मिला। फंदा साड़ी से बनाया गया था। सूचना पर विकास के परिजन और थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के नीचे उतारा। गले पर कसाव के निशान मिले।
4 of 5
परिजनाें से बात करते कप्तान विजय कृष्णा
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध की बात सामने आई। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे विकास का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। इस वजह से उसे नौकरी के लिए दिल्ली भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटा था।
मंगलवार रात उसे दोबारा दिल्ली जाना था, लेकिन मोबाइल पर काल आने के बाद वह घर से निकल गया। उन्होंने गांव की ही रीता देवी, उसके भाई राहुल व अंजनी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान तीनों आरोपी घर से गायब मिले। पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली तो वहां प्रेम पत्र मिला, जिसे कब्जे में ले लिया है।