फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गांव के युवक पर रेप का आरोप लगा, 16 साल की लड़की ने उठाया एेसा कदम जिसे सुन कांप जाएगी अापकी रूह

Wed, 07 Mar 2018 09:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां तीन दिन से लापता 16 साल की एक छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर रेप का अाराेप लगाने के बाद कुछ एेसा किया जिसने सभी काे झकझाेर कर रख दिया। 
 

 

2 of 4
डेमाे पिक
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन से लापता 10वीं की छात्रा (16) का शव मंगलवार को नीम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि दुपट्टे के एक हिस्से में सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें गांव के एक युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए एक माह का गर्भ होने की बात लिखी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पांच बहनों में यह चौथे नंबर की थी और हाईस्कूल में पढ़ती थी।
 

3 of 4
डेमाे पिक
तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग खोजबीन में लगे थे। उसका मंगलवार सुबह गांव के एक खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दुपट्टे के एक कोने में पत्र बंधा मिला। मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां का आरोप है कि उसकी बेटी को तीन साल से गांव के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा रखा था। तीन दिन से उसके ही घर में बेटी रही है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
उन लोगों से पूछने गई थी तो सही जवाब नहीं दिया था। उसकी बेटी का आरोपी शारीरिक शोषण करता रहा है। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आत्मग्लानि में उसने आत्महत्या की है। कार्यवाहक एसओ ने बताया कि पत्र में नीचे लिखने वाले का नाम नहीं है। पत्र को लड़की की हैंडराइटिंग से मिलाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो सकेगा। लड़की तीन दिन से अपने प्रेमी के घर में रही है। उसकी जांच की जा रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें