यूपी के चित्रकूट में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां दरिंदे ने एक किशाेेरी काे अपनी हवस का शिकार बनाया। किशाेरी के विराेध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंच लड़की ने परिजनाें काे पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
सोमवार रात 15 वर्षीय किशोरी शौच क्रिया के लिए घर से बाहर निकली। कुछ दूर जाने पर ही गांव के नीरज त्रिपाठी पुत्र अवध बिहारी ने उसे पकड़ लिया। किशोरी को कमरे तक घसीट लाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। तड़के ही धमकी देकर उसे छोड़ा दिया। इधर, घर में उसके पिता व अन्य परिजनों की देर रात को नींद खुलने पर पुत्री की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
किशोरी के घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि तड़के ही यूपी 100 को बुलाया गया था लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद व कोतवाल सुभाष चौरसिया को जानकारी दी गई।
इस मामले की जांच कर रहे सीओ विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को गांव के पास से ही पकड़ लिया गया है। आरोपी युवक, पूर्व प्रधान का भतीजा है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो व अनुसूचितजाति-जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।