डेमाे पिक
भौंती प्रतापपुर, सचेंडी निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी पनकी के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 सितंबर 2017 को पड़ोस में रहने वाली बुआ बाजार घूमाने के बहाने उसे घर से ले गईं। इसके बाद छात्रा को लखनऊ ले जाकर एक होटल में रखा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि होटल में कई लोग आते-जाते थे। इस पर उसने बुआ से घर चलने को कहा, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।