फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Suicide: तीन महीने की गर्भवती थी महिला, परिजन बोले-  फोन पर हुई थी बात, तब तो सब सही था

Tue, 29 Nov 2022 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur double suicide case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में रविवार रात दंपती ने एक दुपट्टे के दो छोरों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला करीब तीन महीने की गर्भवती थी। देर रात उसके परिचित जब उनसे मिलने पहुंचे, तो शव लटकते पाए।

पुलिस ने सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिए। खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल सकी है। मूलरूप से जालौन के बरखेड़ा गांव निवासी राहुल कुमार (27) की शादी इसी साल 24 अप्रैल को भोगनीपुर कानपुर देहात निवासी पुष्पलता (21) से हुई थी।

पुलिस के मुताबिक राहुल को कुछ दिन पहले ही पनकी स्थित एक फैक्टरी में नौकरी मिली थी। 21 नवंबर को उन्होंने शाहपुर में किराये पर कमरा लिया था। पति-पत्नी वहीं रह रहे थे। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात राहुल के एक परिचित उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
kanpur double suicide case - फोटो : अमर उजाला
मुख्य गेट न खुलने पर वह बाउंड्री कूदकर भीतर गए। जहां पर चौखट एक तरफ राहुल व दूसरी तरफ पुष्पलता का शव फंदे से लटकता मिला। एसीपी का कहना है कि कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिससे आशंका है कि आर्थिक तंगी की वजह से दंपती ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि कोई पुख्ता साक्ष्य इससे संबंधित नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kanpur double suicide case - फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई थी बात, तब तो सब सही था
राहुल के परिवार में उनके पिता मुन्ना, चार बहनें प्रिया, माधुरी, शोभना, रजनी व एक भाई प्रियांशु है। पूरा परिवार घटना से अवाक है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को राहुल से फोन पर बात हुई थी। तब वह एकदम ठीक था।

4 of 5
kanpur double suicide case - फोटो : अमर उजाला
किसी भी तरह की परेशानी, लड़ाई-झगड़ा, तनाव आदि की बात नहीं बताई थी। न ही उसकी बातों से ऐसा कुछ लगा। अब अचानक ऐसा क्या होगा कि बेटे और बहू ने ऐसा कदम उठाया। परिजनों को भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur double suicide case - फोटो : सोशल मीडिया
सुसाइड नोट बरामद नहीं
पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई। टीम ने साक्ष्य जुटाए। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुष्पलता ने भी अपने परिवार वालों से एक दिन पहले बातचीत की थी। उसने भी कोई दिक्कत परेशानी की बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें