फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पलटाने की साजिशः दो की जांच लटकी, तीसरी के साक्ष्य जुटाए, कालिंदी मामले में पुलिस व एजेंसियों के हाथ खाली

Mon, 23 Sep 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन हादसे - फोटो : अमर उजाला
37 दिन के भीतर तीसरी बार रेलगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश के बीच पुलिस के लिए मामलों की तेजी से जांच पूरी कर साजिशकर्ताओं तक पहुंचना और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। कालिंदी और साबरमती ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की जांच अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी है।

कालिंदी एक्सप्रेस की जांच में जहां रेलवे की कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। वहीं, साबरमती एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश के मामले में चल रही जांच फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट न आने की वजह से अटकी हुई है। अब पुलिस ने सैंपलों को लखनऊ की फॉरेंसिक लैब से वापस लाकर चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक लैब भेजा है। हालांकि इस रिपोर्ट से इतर भी पुलिस के पास कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
पुलिस अबतक सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
अब इस नई घटना के सामने आने के बाद पुलिस के सामने सभी घटनाओं को किसी निष्कर्ष तक पहुंचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली तक की दौड़ भी लगाई, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ ही है।

4 of 5
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
...तो कैसे कोई रेलवे ट्रैक पर रख सकता है सिलिंडर
साबरमती और कालिंद्री एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश सामने आने के बाद रेलवे और सिविल पुलिस ने हाईवे के किनारे से गुजरे रेलवे ट्रैक की अपने-अपने स्तर से निगरानी कराने का फैसला लिया था। कमिश्नरेट पुलिस ने हाईवे के किनारे से गुजरे रेलवे ट्रैक से संबंधित थानेदारों को निर्देश दिए थे कि सांझ ढलने के बाद भोर होने तक पुलिसकर्मियों को तय सीमा तक ट्रैक की निगरानी में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने भी अपने-अपने स्तर से ट्रैक की निगरानी करने की बात कही थी। अगर इतने विभाग हाईवे के किनारे से गुजरे रेलवे ट्रैक की निगरानी करने का दावा कर रहे हैं, तो कोई कैसे सिलिंडर रेलवे ट्रैक पर रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रच सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें