फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़प-तड़प कर मौत: कमरे का दरवाजा बाहर से था बंद, घर के बाहर पड़ा मिला मोबाइल, ससुर ने जताईं कई आशंकाएं

Fri, 13 Jan 2023 06:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुबह रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में महिला और उसकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। उनकी दर्दनाक मौत पर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

मृतका का ससुर घटना के बाद से मृतक महिला के भाई के लापता होने, कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने और मोबाइल घर के बाहर पॉलिथीन में लिपटा मिलने की बात कहकर कई तरह की आशंका जता रहा है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि मोबाइल कमरे के अंदर ही मिला है। फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

पति राजू पाल ने बताया कि पत्नी अनीता से उसकी रात नौ बजे बात हुई थी। वह मायके जाने के लिए कह रही थी। उसने कहा कि अभी ठंड ज्यादा पड़ रही है और बच्चे भी छोटे हैं। इसलिए बाद में जाना। रात 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली तो दिल्ली से सीधे चला आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
उसका साला भी घर पर था, लेकिन घटना के बाद से वह लापता है। मृतका के ससुर ब्रह्मादीन पाल ने बताया कि बहू का 10 हजार कीमत का मोबाइल घर के बाहर लकड़ियों के पास पॉलिथीन में बंद पुलिस ने पाया है। इससे उसके मायके में फोन मिलाने पर किसी ने नहीं उठाया।
विज्ञापन

3 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
जनपद बांदा के भवानी पदारस गांव निवासी मृतका के पिता राजाराम ने कहा कि यह घटना कैसे हुई, उसे कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि बेटी ने कभी कुछ बताया ही नहीं।

4 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
बाहर से लगा था ताला
हादसा संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बीते एक सप्ताह से अनीता का भाई गांव में ही था, लेकिन हादसे के बाद से वह नदारद है। मामले में उसकी तलाश भी की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : अमर उजाला
रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
मकान में जल रहे रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें महिला सहित दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही देर रात डीएम एसपी घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुरारा थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hamirpur fire accident - फोटो : सोशल मीडिया
जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में सो रही राजू पाल की पत्नी अनीता(28) और उसकी दो मासूम बेटियों मोहिनी (03) और रोहिणी (03) की मौत हो चुकी थी। सूचना पर ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल मौके पर पहुंचे हुए थे, जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें