फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: BA छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृंशस हत्या, गुप्तांग में चोट...चेहरे और गले को नोंचा, जानिए पूरा मामला

Fri, 14 Jul 2023 05:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले में छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छात्रा के साथ हुई बर्बरता की कहानी बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के गुप्तांग में चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा एक से अधिक लोगों का सीमन भी मिला है।

हत्याकांड में पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पहले एक ही आरोपी होने की बात कह रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की 19 वर्षीय छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है।

शुक्रवार को कॉलेज से पेपर देकर लौटते समय गांव के ही युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने अपहरण करने के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। उसका शव शनिवार को अर्द्धनग्न अवस्था में नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था।

विज्ञापन

2 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला

गुप्तांग में चोट के निशान, गले व चेहरे को भी नोंचा
छात्रा के शरीर में एक से अधिक लोगों के सीमन मिले हैं। उसके गुप्तांग में चोट के निशान मिले हैं। उसके गले व चेहरे पर भी चोट के निशान थे। छात्रा ने गांव के जिस युवक से दोस्ती से इनकार किया था। उसी ने उसका अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया। अब उसके साथ और कौन-कौन था, पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन

3 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, दुष्कर्म की जांच रिपोर्ट का इंतजार
छात्रा संग हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस को करीब 12 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। मामले में पुलिस अधिकारी लगातार गुमराह करते रहे। घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन पुलिस एक युवक को हिरासत में लेने की बात कह रही थी।

4 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
धारा 302 व 201 में रिपोर्ट दर्ज
पुलिस का कहना था कि एक ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। लेकिन शनिवार की देर रात पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 302 व 201 में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही वकील व आसिफ के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य को मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
सेना की वर्दी पहनने की कर रही थी तैयारी
हैवानियत का शिकार होकर जान गंवाने वाली छात्रा सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहती थी। उसके परिजनों के मुताबिक वह नैवी की तैयारी कर रही है। उसकी परीक्षा भी दी थी। हालांकि परीक्षा में नतीजा बेहतर नहीं आया था। उसके बाद वह नए सिरे से डिफेंस की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन

6 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले, हर पहलू की हो रही जांच
इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

7 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर दी धमकी- सेहरा सजेगा या फिर उठेगा जनाजा
कन्नौज जिले में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एक युवक छात्रा को धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर उसने शादी की तो सेहरा सजेगा या फिर जनाजा उठेगा। युवक छात्रा के होने वाले शौहर का जनाजा निकालने की बात कह रहा है।

8 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की शादी हो चुकी थी तय
पुलिस वायरल ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया था। उसकी शादी तय हो चुकी थी । गांव के कुछ युवक उसे परेशान कर रहे थे।

9 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
युवक बोला- उस लड़के से शादी न करो
छात्रा की हत्या के बाद एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इसमें आवाज उसी छात्रा और आरोपी युवक की है। इसमें युवक धमकी देते हुए कह रहा है कि मेरी इच्छा है कि चाहे शादी अपनी पसंद के लड़के से करो, लेकिन उस लड़के से शादी न करो।
विज्ञापन

10 of 10
kannauj rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
ऑडियो क्लिप को पुलिस ने जांच में शामिल किया
इस पर छात्रा कहती है कि वह पसंद के लड़के शादी कर रही है। वह उसी लड़के से शादी करके दिखाएगी। इस पर युवक धमकी देते हुए कहता है कि तो जनाजा ही उठेगा या फिर सेहरा सजेगा। तुमने शादी की, तो तुम्हारे शौहर को जान से मार देगा। अगर गांव में वह आया, तो उसको मारेगा। पुलिस ने इसको अपनी जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें