फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के साथ ये क्या हो गया: प्रेमिका के साथ कार में ऐसे हाल में था भाजपा नेता, अचानक आ गई पत्नी और फिर...

Sun, 21 Aug 2022 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जूही थाना इलाके के आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा नेता मोहित सोनकर अपनी एक महिला मित्र के साथ कार के अंदर रंगरलिया मना रहे थे। तभी मोहित की पत्नी व प्रेमिका का पति अपने अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मोहित की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मोहित को जूते चप्पलों से जमकर पीटा। वहीं मोहित ने अपनी महिला मित्र के पति को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाबूपुरवा खटियाना निवासी मोहित सोनकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री है। 
विज्ञापन

2 of 5
पति की चप्पलों से हुई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, वह शाम को किदवई नगर के ब्लाक निवासी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए पार्क के पास आए थे। यहां पर महिला का पति व मोहित की पत्नी परिवार के साथ पहुंची
विज्ञापन

3 of 5
पति की चप्पलों से हुई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
दोनों लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सब ने मिलकर मोहित की पिटाई कर दी। यह नजारा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने मोहित के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला भी भाजपा से जुड़ी हुई है और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे हैं। दोनों के घरों में कई बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें