फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: कम समय में बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बने रणवीर सिंह, एक्टर बनने से पहले थे कॉपीराइटर

Fri, 06 Jul 2018 06:45 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह
कम समय में ही बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की फेहरिस्त में शामिल हो चुके रणवीर सिंह का अाज 33वां जन्मदिन है। अपने हुनर और कौशल के दम पर छाने वाले रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई,1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर ने कुछ ही समय में अपनी अदाकारी के कौशल के दम पर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शामिल हो गए। फिल्म बैड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यु करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक-एक कर फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के साथ काम कर बॉलीवुड में छा गए।  

अगली स्लाइड में पढेंः- रणवीर सिंह का कपूर कनेक्शन...
 
विज्ञापन

रणवीर सिंह का कपूर कनेक्शन

2 of 6
रणवीर सिंह
अपको शायद ही यह पता हो कि रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं। रणवीर के पिता और अनिल कपूर की वाईफ सुनीता कपूर आपस मे चचेरे भाई बहन हैं। 

अगली स्लाइड में पढेंः- कॉपीराइटिंग में रणवीर का रुझान...
विज्ञापन

कॉपीराइटिंग में रणवीर का रुझान

3 of 6
रणवीर सिंह
एक्टिंग के अलावा रणवीर का रुझान फुटबाल, थियेटर और क्रिएटिव राइटिंग में भी था। अमेरिका से लौटने के बाद रणवीर ने 'ओ एंड एम' नाम की एडवरटाइजिंग एजेंसी में कॉपीराइटर का काम भी किया था।

अगली स्लाइड में पढेंः- पूरे नाम की कहानी...

पूरे नाम की कहानी

4 of 6
रणवीर सिंह
आपको यह जान कर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह का पूरा नाम 'रणवीर सिंह भवनानी' है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले उन्होंने अपना नाम से भवनानी हटा कर 'रणवीर सिंह' कर लिया। रणवीर का यह मानना था कि यह  नाम बहुत बड़ा है।

अगला स्लाइड में पढेंः- रणवीर-अहाना लव कनेक्शन...



 
विज्ञापन

रणवीर-अहाना लव कनेक्शन

5 of 6
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल और रणवीर सिंह का कॉलेज के दिनों में लव अफेयर हुआ करता था। लेकिन रिशता सही ना चलता देख दोनों ने आपसी सहमती से ब्रेकअप कर लिया। अहाना और रणवीर आज भी अच्छे दोस्त हैं।

अगली स्लाइड में पढेंः- रणवीर थे अनुराग कश्यप की पहली चॉइस...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर थे अनुराग कश्यप की पहली चॉइस

6 of 6
रणवीर सिंह
फिल्म बॉम्बे वेल्वेट के लिए रणवीर अनुराग कश्यप की पहली चॉइस थे लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म में रनबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें