फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: दोषी सात पुलिसकर्मियों को कदाचार, 17 को नोटिस दिया गया, दंड मिलना तय

Wed, 18 Aug 2021 07:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की एसआईटी जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एसआईटी ने जिन 37 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था, उनमें से सात को मिस कंडक्ट (कदाचार) दिया गया है। 17 को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलते ही अफसर इन पर दंड तय करेंगे। जेल में बंद चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा के खिलाफ अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। एसआईटी ने जिन 37 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था, उसमें इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाही शामिल हैं। इनको लघु और वृहद दंड के तहत दोषी बनाया था। कार्रवाई के लिए एडीजी जोन, आईजी रेंज और तत्कालीन एसएसपी कानपुर को निर्देशित किया था। अफसरों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पीठासीन अधिकारी तय कर दंड की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जिन सात पुलिस कर्मियों को मिस कंडक्ट दिया गया है, उनमें पूर्व शिवली थानाध्यक्ष दीवान गिरि, दरोगा सुजीत कुमार मिश्रा, दरोगा दीवान सिंह, सिपाही राजीव कुमार, सिपाही विकास कुमार, सिपाही लायक सिंह व सिपाही कुंवर पाल शामिल हैं। आईपीएस अफसरों की जांच लखनऊ में चल रही है। वहीं नौ डीएसपी की जांच में चार दोषी पाए गए हैं, जबकि पांच डीएसपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
इनको जारी किया नोटिस, दंड मिलना तय 
बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव, पूर्व चौबेपुर एसओ मुकेश कुमार, राधेश्याम यादव, सतीश चंद्र यादव, राकेश कुमार, बृजकिशोर मिश्रा, दरोगा अजहर इशरत, पूर्व शिवली थानाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव व सुबेदार सिंह, पूर्व नजीराबाद थानेदार जितेंद्र पाल सिंह, दरोगा वीरपाल सिंह, विश्व नाथ मिश्रा, इंद्रपाल सरोज, लवकुश सिंह चौहान, संजय कुमार, सिपाही धर्मेंद्र सिंह व अभिषेक कुमार। 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ जांच जारी 
एसआईटी ने लखनऊ के चार पुलिसकर्मियों को दोषी बनाया था। इसमें कृष्णा नगर के पूर्व इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय, दरोगा अजय कुमार त्रिपाठी, दरोगा अवनीश कुमार सिंह और हेड मोहर्रिर बैजनाथ गौड़ के खिलाफ जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो की हो चुकी है मौत, पांच रिटायर्ड
एसआईटी ने जिनको दोषी बनाया है, उसमें बजरिया के पूर्व थानेदार एसके वर्मा व पूर्व चौबेपुर एसओ संजय सिंह की मौत हो चुकी है। लिहाजा इन दोनों की फाइल बंद कर दी गई है। वहीं पांच पुलिसकर्मी रिटायर्ड हो चुके हैं। इसमें पूर्व बजरिया एसओ काजी मोहम्मद इब्राहिम, पूर्व चौबेपुर एसओ लालमणि सिंह व वेद प्रकाश, पूर्व रूरा थानाध्यक्ष धर्मपीर सिंह व सिपाही सुरेश कुमार तिवारी रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें