फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ जिए-साथ मरे: दोनों कहते थे- हे भगवान जिंदगी ऊब गई है...अब तो एक साथ उठा ले, आखिर में हुआ भी ऐसा

Fri, 14 Apr 2023 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुर के पास हादसे में दंपती की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण गमगीन दिखे। गांव में खबर पहुंचते ही मातम छा गया। वहीं अस्पताल पहुंचे बेटे व बेटियों का बुरा हाल रहा है। सगे संबंधी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते नजर आए।

बेटी रामप्यारी ने बताया कि पिता ने इटावा आने के बाद रुकने की बात कही थी, मगर उनकी मौत की खबर मिली। श्रीकिशन और पुष्पा की मौत की जानकारी मिलते ही गांव रसूलपुर हुलासराय में मातम छा गया। मृतक के भाई चक्रपान बेसुध हो गए।

जानकारी मिलते ही गांव के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। गांव निवासी छोटे लाल व यूसुफ ने बताया कि गरीबी की हालत के चलते श्रीकिशन मजदूरी करके किसी तरह से अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दोनों तीन माह से बुखार व श्वांस की बीमारी से परेशान थे।

विज्ञापन

2 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

कइयों जगह इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला था। इसकी अक्सर वह गांव के लोगों से चर्चा करते रहते थे। बेटे सचिन ने बताया कि पिता व मां का इटावा के एक डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था। कुछ आराम भी मिल था। इस वजह से गुरुवार को दवा लेने मोपेड से इटावा जा रहे थे।

विज्ञापन

3 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

हादसे की जानकारी पर पहुंची बेटी रामप्यारी ने रोते हुए बताया कि पिता ने सुबह आने से पहले घर पर रुकने की बात कही थी, उनके आने से पहले दोनों की मौत की खबर मिली। देर शाम शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचे तो चीखपुकार मच गई।

4 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

साथ जीने मरने की कसम पूरी
बीमारी व तंगहाली का जीवन जी रहे श्रीकिशन गांव के लोगों से अपनी व्यथा बताया करते थे। वहीं पति-पत्नी अक्सर बैठकर कहते थे कि हे भगवान बीमारी से जिंदगी ऊब गई है...अब तो एक साथ उठा ले। हुआ भी कुछ यूं ही। दोनों की एक साथ सड़क हादसे में मौत हुई, तो हर कोई इस तरह की चर्चा करता नजर आया।

विज्ञापन

5 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

इटावा दवा लेने जा रहे थे, पैगूपुर के पास हुआ हादसा
कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती दवा लेने इटावा जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, हेलमेट न होने से बाइक चला रहे व्यक्ति के सिर में आई गंभीर चोट उसकी मौत का कारण बनी।

विज्ञापन

6 of 7
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

औरैया कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हुलासराय निवासी श्रीकिशन (52) गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब पत्नी पुष्पा देवी (45) के साथ मोपेड पर डॉक्टर से दवा लेने इटावा जा रहे थे। अनंतराम टोल प्लाजा के आगे पैगूपुर गांव के सामने पीछे से आए वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
auraiya accident
टक्कर लगने से दोनों उछल कर दूर जा गिरे। सिर पर हेलमेट न लगाए होने से श्रीकिशन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पत्नी के सिर व शरीर में चोटें लगीं। हादसे की जानकारी राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें