हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में किशोरी की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चाची ने अपने प्रेमी, उसके भाई और पति के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। खुलासे तक पहुंच जाने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) का शव शनिवार को बिसौली गांव के जंगल में पड़ा मिला था। शुरुआत से ही पुलिस किसी करीबी के ही घटना में शामिल होने के बिंदु पर जांच कर रही थी।
इसमें ऑनर किलिंग का भी बिंदु शामिल था। सोमवार को किशोरी के पिता ने अपने भाई, उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी तेज प्रताप और तेज प्रताप के भाई राजीव के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 30 जून को शाम साढ़े पांच बजे गांव की चौपाल पर वह दो लोगों के साथ बैठा था।