फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Murder Case: सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमित, संदिग्ध नंबर घटनास्थल पर था सक्रिय, एसआईटी ने शुरू की तफ्तीश

Wed, 21 Sep 2022 01:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Amit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमित हत्याकांड की तफ्तीश मंगलवार से एसआईटी ने शुरू कर दी है। एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर केस से संबंधित सभी जानकारियां जुटाई। इस बीच जांच टीम को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें अमित बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है।

एक संदिग्ध नंबर भी चिह्नित किया गया है। इस नंबर से अमित की घटना वाले दिन दो बार बात हुई थी। इसकी लोकेशन घटनास्थल के पास पाई गई है। इससे हत्यारों का सुराग लगने की आशंका है। एसआईटी इस बिंदु पर जांच कर रही है।  शिवकटरा निवासी अमित कुमार ज्योति मिश्रा की मौत के मामले में जेल में बंद था।

तीन सितंबर को वह जेल से जमानत पर छूटा था। बीते शनिवार को वह आरओ रिपेयरिंग की बात कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन सचेंडी इलाके में उनका अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अमित के परिजनों ने ज्योति के परिवार वालों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

2 of 6
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
अमित के पास से बरामद नोट से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसलिए पुलिस तफ्तीश कर साक्ष्य जुटा रही है। गहनता से छानबीन हो इसलिए एसआईटी गठित की गई है। इस बीच जांच टीम ने घटना से कुछ दूरी पर स्थित एक होटल का सीसीटीवी फुटेज जुटाया। इसमें अमित शनिवार शाम 5:09 बजे बाइक से जाता दिखाई दिया। बाइक पर आगे अपना बैग रखा हुआ था। इसी तरह से और फुटेज पुलिस जुटा रही है, जिससे कुछ सुराग लग सके।
विज्ञापन

3 of 6
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल तक अकेला ही गया था
पहले आशंका जताई जा रही थी कि हत्यारों ने मारकर सचेंडी में फेंका होगा। वहीं पर शव जला दिया लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि अमित अकेला ही वहां पर गया था। ऐसे में अब यह आशंका है कि शायद किसी ने उसको वहां बुलाया हो। जब वह वहां पहुंचा तब उसको मारकर जलाया गया।

4 of 6
Amit murder case - फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध नंबर की पड़ताल जारी
शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अमित कोर्ट से निकला था। तब उसने यशोदा नगर जाने की बात कही थी। उसके मोबाइल नंबर के रिकॉर्ड के मुताबिक 5:05 मिनट पर उसकी बात अपनी मां से हुई थी। तब उसकी चकरपुर मंडी के पास की लोकेशन थी। रात करीब 8 बजे विमल से फोन पर बात हुई। रात 11 बजे उसका मोबाइल बंद हुआ। तब उसकी लोकेशन सचेंडी की थी। जो नंबर संदिग्ध मिला है, उससे अमित की शनिवार सुबह सात बजे और फिर 11 बजे बात हुई थी। सबसे अहम यही है कि वह नंबर घटनास्थल के पास ही सक्रिय रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योति मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ज्योति मिश्रा हत्याकांड की जांच शुरू
एसआईटी ने ज्योति की मौत की पड़ताल भी शुरू कर दी है। एसआईटी मंगलवार को चकेरी के भाभा नगर रेलवे ट्रैक पर पहुंची, जहां पर ज्योति का शव मिला था, उस स्थान का निरीक्षण किया। चार्जशीट के साथ फोरेंसिक साक्ष्य व रिपोर्ट भी अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड - फोटो : अमर उजाला
दोनों केसों की एक एसआईटी पड़ताल कर रही है। जेसीपी एसआईटी की कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।  -बीपी जोगदंड, पुुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें