पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश में जब योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उस मंच पर मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद पीएम मोदी से भी मिले थे। इस बीच पीएम ने अखिलेश की पीठ थपथपाई थी। इसके बाद मुलायम ने पीएम से हाथ मिलाते हुए अखिलेश की ओर इशारा कर पीएम मोदी के कान में चुपके से कुछ कहा था, जिसके बाद मोदी हंस पड़े थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए थे। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने खुद बताया कि उनके पिता ने पीएम से क्या कहा था।