फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने रौंदी जिंदगी: मौत का मंजर बयां करते बिलखे परिवार, हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे लोग

Wed, 17 May 2023 05:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में मुगलमार्ग हाईवे से टैंकर लहराते हुए निकला, तो उसे देखकर लोग बोले कि यह चालक किसी का काल बनेगा। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों में खबर लगी कि टैंकर चालक ने बड़ा हादसा कर दिया है। ऑटो सवारों के लिए टैंकर यमदूत बनकर गुजरा। टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 10 लोगों की जान चली गई।

जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास खास आबादी नहीं है। यहां गांव वालों के खेत हैं। लोग खेत से दोपहर को लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानेंद्र, उमेश, अनिल, राधेलाल ने बताया कि चालक टैंकर को पूरी रोड में लहराते जा रहा था। उन लोगों ने टैंकर को करीब हादसे से पहले आधा किलोमीटर दूर देखा था।

टैंकर चालक नशे में समझ आ रहा था। उसे देखकर वह लोग भी रोड से नीचे उतर गए थे। वह पूरी रोड में एक साइड से दूसरी ओर पहुंच जा रहा था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि किसी न किसी के लिए टैंकर का चालक काल साबित होगा। चालक हादसा स्थल से आगे फतेहपुर कानपुर सीमा के पहले महाविद्यालय के पास टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

2 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता से 15 दिन बाद मिलने वाली थी प्रांशी
जहानाबाद हादसे में दिवंगत अनिल के परिवार में अब सिर्फ दो बेटियां ही बची हैं। छोटी बेटी प्रांशी (8) चाचा राजेश के साथ सगाई कार्यक्रम में सोमवार शाम को इटावा से जहानाबाद पहुंच गई थी। यहां उसे कई दिनों बाद मां, पिता, भाई, बहन से मंगलवार को सगाई कार्यक्रम में मिलना था।
विज्ञापन

3 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
मां-पापा और भाई के देखे शव
वह मम्मी, पापा के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। बदनसीबी से मां, पिता और भाई, बहनों के शव देखने को मिले। यह देखकर प्रांशी बदहवास हो गई। दिवंगत अनिल की एक बड़ी बेटी पायल (12) है। परिजनों ने बताया कि दिवंगत अपने बड़े भाई सतीश के पुत्र राहुल की शादी में एक पखवाड़े पहले लखनऊ परिवार समेत गया था।

4 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों के कदम रुके, परिजनों की चीत्कार से गूंजा इलाका
हादसा देखकर राहगीरों के कदम रुक गए। आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। पल्लवी (7), लव (छह माह), सौम्या (5) के शवों को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। ऑटो के अंदर ही चालक अर्जुन सैनी का शव दबा था। मासूम लव का शव ऑटो के दूसरी ओर पड़ा था।
विज्ञापन

5 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
चीत्कारों से गुंज रहा था इलाका
एक ओर पल्लवी खून से लथपथ पड़ी थी। हादसे में इलाज दौरान दम तोड़ने वाली सौम्या को भी लोग मृत मान चुके थे। हादसे के बाद जहानाबाद में मौजूद दिवंगत अनिल की बहन मंजू व अन्य परिजन पहुंचे। परिजनों की करुण चीत्कार से इलाका गूंज उठा। हादसे ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया।
विज्ञापन

6 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
भाई बोला, अनिल से दोपहर को हुई थी बात
हादसे में दिवंगत अनिल के भाई राजेश ने बताया कि वह अनिल की बेटी प्रांशी को साथ लेकर सोमवार की शाम जहानाबाद पहुंचा था। अनिल की बड़ी बेटी पायल इटावा में ही रुकी थी। प्रांशी ने सुबह पापा अनिल से बातचीत कराने के लिए बोला था। इस पर प्रांशी की अनिल से मोबाइल पर बात कराई। इसके बाद उसने भी अनिल से बातचीत की।
विज्ञापन

7 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
चार थानों का पहुंचा फोर्स, हटवाए शव
घटना की सूचना पर आसपास के कल्यानपुर, बकेवर, बिंदकी, औंग थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतकों के करीब 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस में शव लादकर मौके से हटवा दिए। पांच शवों को सीएचसी में रखवाया गया, बाकी चार शव फतेहपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। मौके पर जाम की स्थिति नहीं बन सकी। लोगों की भीड़ से जरूर कुछ देर लिए यातायात प्रभावित हुआ।

8 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
रात को शवों का पोस्टमार्टम हुआ
एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पहचान वाले शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीएमओ से बातचीत हुई है। उन्होंने डाॅक्टर और कर्मचारियों को उपलब्ध कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में जहानाबाद थाने और शहर कोतवाली का फोर्स लिखापढ़ी की कार्रवाई के लिए लगाया गया है। जिन शवों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके परिजनों के आने का इंतजार है।

9 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
मिनट टू मिनट घटनाक्रम
  • 2.45 बजे सड़क हादसा।
  • 3 बजे घटनास्थल पहुंची पुलिस।
  • 3.15 बजे चार मृतकों को भेजा गया फतेहपुर।
  • 3.55 बजे पांच मृतकों सहित दो घायलों को लाया गया सीएचसी जहानाबाद।
  • 4.20 बजे परिजनों ने शिनाख्त की।
  • 5.15 पर पहुंचे डीएम और एसपी। 15 मिनट रुक कर वापस हुए।
  • 5.30 बजे घायलों को कानपुर किया रेफर।
 

10 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
एक दशक पहले दो हादसों की ग्रामीणों के बीच याद हुई ताजा
जहानाबाद में एक दशक पहले दो बड़े हादसे हुए थे। ग्रामीण इस हादसे को देखकर उन्हें याद करने लगे। वर्ष 2012 में अमौली रोड पर दशहरा के दिन एक बस हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ी थी। हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर बस पर गिरा था। बस धू-धूकर जलने लगी थी।
विज्ञापन

11 of 11
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- जगह भी वही है
बस में बैठे नौ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए थे। दूसरा हादसा वर्ष 2015 में हुआ था। यह सड़क हादसा चिल्ली मोड़ के पहले हुआ था। कहा जाता है कि मंगलवार को जहां टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी है, यह वही जगह है। 2015 में ट्रैक्टर रोड लाइट के सामान के साथ मजदूरों को लेकर जा रहा था। ट्रक की टक्कर से सात की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें