School Reopen In Jaunpur: जौनपुर में स्कूल खुलने पर पहले दिन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
पहले दिन स्कूल में बच्चों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों का माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास व पूर्व एआरपी राज भारत मिश्र के द्वारा नवागत बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय पाल व समस्त स्टाफ ने मिलकर बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
क्षेत्र के लगभग सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। तथा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।