फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: चालक को बंधक बनाकर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Nov 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। शाम तक पता न चलने पर प्रबंधक के पिता ने केराकत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव उर्फ विक्की शनिवार को सरायबीरू स्थित अपने आवास पर थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उन्होंने ड्राइवर को फोन कर महाविद्यालय चलने के लिए कहा। ड्राइवर आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा।

उसी समय बदमाशों ने चालक को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया। शोर सुनकर प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव  आवास से बाहर निकले तो बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उनको भी अपने वाहन में बैठा लिया और उनके वाहन को साथ लेकर चलते बने। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें