विश्व की कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक भारतीय प्रशासनिक सेवा-2019 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। इन होनहारों में टॉप टेन में शामिल प्रतिभा वर्मा ने इस स्वर्णिम सफलता के बेहद त्याग किया है, जो इनके जुझारू जज्बे को बयां करता है। IAS टॉपर प्रतिभा वर्मा का कहना है कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सकारात्मक सोच होना सबसे जरूरी है।
अगर सोच सकारात्मक नहीं होगी तो लक्ष्य के पास पहुंचकर भी उसे हासिल नहीं कर सकते। आईएएस की परीक्षा के दौरान वह खुद ऐसी समस्याओं से गुजरीं, जब लगा कि इस बार भी प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना पूरा नहीं होगा। परीक्षा से कुछ दिनों पहले तक वह डेंगू की चपेट में आ गई थीं।