फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Case: निकिता का चौंकाने वाला बयान, दबाव में हुई थी शादी; ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी मां

Thu, 19 Dec 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद परत दर परत कई खुलासे हुए। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में निकिता ने अपने बयान में मां पर आरोप लगाया कि वह शादी के बाद उसे ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी।
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी निकिता के साथ अतुल सुभाष - फोटो : अमर उजाला
एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में गत जुलाई में जौनपुर के परिवार न्यायालय में निकिता और अतुल के दर्ज बयान से इस प्रकरण के कई पहलू सामने आए हैं। एक बयान में निकिता ने कहा है कि अतुल से उसकी शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी। आइए जानते हैं क्या है बयान का पूरा सच...
विज्ञापन

2 of 5
अतुल सुभाष और निकिता - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता के दबाव में हुई थी शादी
अतुल से उसकी शादी उसके पिता और माता के दबाव में हुई। निकिता ने बताया कि शादी के पहले से उसके पिता को हृदय की बीमारी थी, जिनका इलाज बीते 10 वर्ष से एम्स से चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के गिरफ्त में अतुल सुभाष की पत्नी, सास व साला। - फोटो : अमर उजाला।
पिता की बीमार का दबाव बनाकर शादी के लिए किया गया मजबूर
पिता की बीमारी का दबाव बनाते हुए उसे शादी के लिए मजबूर किया गया। उसने यह बात शादी के बाद अतुल को भी बताई थी। निकिता ने बयान में यह भी कहा कि उसके ससुराल में उसे सताया जाता है।

4 of 5
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिनभर में चार से पांच बार फोन करती थी मां
निकिता ने बताया कि उसकी मां निशा सिंघानिया शादी के बाद उसे दिनभर में चार से पांच बार फोन करती थी और उसे उसके ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे अतुल और निकिता 
परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में निकिता ने कहा है कि उसकी और अतुल की शादी 26 जून 2019 को वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में धूमधाम से हुई थी। इसके बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे। इसका खर्च अतुल ने अकेले वहन किया था। हालांकि निकिता अतुल से शादी कर खुश नहीं थी। इस बात का जिक्र भी बयान में किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें