फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Plane Crash: हवाई जहाज से FB लाइव वीडियो के आखिरी क्षण...खुशी से मौत तक का सफर

Sun, 15 Jan 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
नेपाल विमान हादसा: मौत से पहले सोनू जायसवाल की अंतिम मु्स्कान - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के पोखरा घूमने जा रहे गाजीपुर जिले के चकजैनब, अलावलपुर अफ्गां और धरवां गांव के चार युवकों की रविवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। खुशी और उत्साह से भरे थे चारों दोस्त। बस कुछ ही देर में हवाई जहाज पोखरा की धरती पर उतरने ही वाला था। इस यादगार पल को सोनू फेसबुक पर लाइव कर अपनों के साथ बांटने में लगा था। वह विमान की खिड़की से अपनों को अपने संग नेपाल की यात्रा करा रहा था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सोनू की जिंदगी का आखिरी वीडियो है।

दरअसल इसी वक्त हादसा हुआ और चंद मिनट पहले के माहौल में अचानक गड़गड़ाहट और लोगों का शोर सुनाई देने लगा। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था... चारों दोस्तों के साथ विमान में सवार सभी यात्री मारे जा चुके थे। नेपाल घूमने की खुशियां जो चारों के चेहरे पर थी अब बस एक याद में बदल चुकी थी। नेपाल विमान हादसे के चारों शिकार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
विमान हादसे के शिकार युवक के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
इधर फेसबुक लाइव का कनेक्शन कटते ही परिजन, दोस्त चिंतित हो उठे कि ये आखिरकार क्या हुआ। आननफानन में युवकों के मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास करने लगे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी हो चुकी थी, सभी की जुबां चुप थी, लेकिन हृदय कांप रहा था कि ये क्या हो गया। 


विज्ञापन

3 of 7
विमान हादसे के शिकार युवकों के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शाम होते-होते पोखरा हवाई पट्टी पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आम हो चुकी थी। रही-सही उम्मीद भी टूट चुकी थी तो बस चीत्कार ही मच गया।  चेहरे पर उदासी और आंखों से आंसू गिर रहे थे दोस्तों को याद कर के ... बार-बार वीडियो को देखकर किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सब खत्म हो चुका था। 

4 of 7
दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विमान हादसे में चारों युवकों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग युवकों के घर पहुंच चुके थे। लेकिन कौन किसे संभाले, कौन किसके आंसू पोछे। जवान बेटों को खोने का गम सभी के लिए बेहद दर्दनाक था। सभी के चेहरे पर दर्द झलक रहा था। हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
नेपाल विमान हादसे में विशाल की गई जान - फोटो : अमर उजाला
परिजनों पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि ताउम्र रहेगा। चेहरे पर आंसू और उदासी लेकर बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते समय हर कोई खुद टूटता नजर आ रहा था। खुद को किसी तरह संभाल गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। सभी की जुबान एक ही सवाल कर रही थी कि ईश्वर ने इतना बड़ा दर्द क्यों दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
विमान हादसे का शिकार अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल (28), चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (28), अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा  (23) और धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) मित्र थे। 12 जनवरी को अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक सिंह कुशवाहा एक साथ वाराणसी के सारनाथ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विशाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वहां से सोनू जायसवाल को साथ लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए। चारों ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट पकड़ी, लेकिन विमान खराब मौसम की वजह से पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें