फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर नाव हादसा: बाढ़ से घिरे गांव पर टूटा दुखों का पहाड़, लापता बच्चों के परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 31 Aug 2022 11:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 7
गाजीपुर के अठहठा गांव के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले के अठहठा गांव के पास बुधवार शाम ग्रामीणों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग लापता हैं, नाविक की हालत गंभीर बनी हुई है। 17 लोग बचा लिए गए। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। लापता बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अठहठा गांव बाढ़ से घिरा है।  प्रशासन ने आवागमन के लिए डीजल चलित नाव की व्यवस्था कराई थी। शाम करीब पांच बजे 24 लोग उतरौली बाजार से सामान खरीद कर नाव से घर जा रहे थे। कुछ दूरी पर अचानक स्पीड कम होने से नाव में पानी भरने लगा। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।

नाव को डूबता देख किनारे पर ग्रामीणों की भीड़ हो गई। उन्होंने किसी तरह 19 लोगों को पानी से बाहर निकाला। उनको ट्रैक्टर ट्राली से भदौरा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अठहठा गांव के शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ (40) और नगीना पासवान (50) को मृत घोषित कर दिया। जबकि नाविक राम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी को क्या पता था कि गांव पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटने वाला है। गांव बाढ़ में घिरा था, लोग बाजार से सामान खरीदने के लिए गए थे। घर पहुंचने से पहले हादसा हो गया। 
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अठहठा गांव में नाव डूबने की घटना के बाद करीब छह बजे फ्लड पीएससी की बटालियन मौके पर पहुंची। चार गोताखोर और फ्लड पीएससी की मदद से रामपुर, कल्याणुपर समेत आस-पास के गांवों में करीब ढाई घंटे तक तलाश की गई। लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। गुरुवार सुबह से फिर तलाशी अभियान चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
नाव अटहटा गांव के पश्चिमी हरिजन बस्ती के पास लगी हुई थी। गांव के दूसरे छोर से नाव चली। क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार थे। नाव के अगले हिस्से में दो वजनी व्यक्ति बैठे थे। नाविक नाव को लेकर जैसे रवाना हुआ वह अनियंत्रित होने लगा। हालांकि उस दौरान तो नाविक ने संभाल लिया। 

4 of 7
बाढ़ की पानी में डूबी नाव - फोटो : अमर उजाला
अभी मुश्किल से 100 मीटर ही नाव आगे बढ़ी कि नाव फिर से अनियंत्रित होने लगी।  इससे घबराकर आगे बैठे दोनों लोग पानी में जैसे ही कूदे, नाव में पानी भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते उस पर सवार अन्य लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए बाढ़ में कूद पड़े। 
विज्ञापन

5 of 7
गाजीपुर के अठहठा गांव के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जब ग्रामीणों की नजर नाव पर पड़ी तो कोहराम मच गया। गांव के लोग किसी तरह बाढ़ के पानी में डूब रहे ग्रामीणों को बचाने में जुट गए। इधर नाव करीब 20 से 25 फीट नीचे पानी डूब गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने तो 19 लोगों को बचा लिया, लेकिन पांच बच्चों का पता नहीं चल सका। वहीं गंभीर रूप में तीन लोगों को गांव के लोग सीएचसी भदौरा लेकर आए, जहां दो की मौत हो गई और नाविक का उपचार चल रहा है।    
विज्ञापन

6 of 7
गाजीपुर के अठहठा गांव के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
अठहठा गांव पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपालों की टीम नाव पर सवार लोगों की सूची तैयार करने में जुटे रही। वहीं ग्रामीण दूसरे छोर पर खड़ा होकर लापता बच्चों के इंतजार में एकटक बैठे थे। इधर सीएचसी पहुंचे जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे नाविक के होश में आने का इंतजार में थे ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके। लेकिन गंभीर नाविक राम सिंह के बार-बार अचेत होने से कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रैक्टर से ले जाया गया अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया।
गांव निवासी दयाशंकर, शिवशंकर और झटहां की एक-एक पुत्री के अलावा अनिल पासवान व कमलेश के पुत्र लापता हैं। घटना की जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा के साथ रेवतीपुर और गहमर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें