फिरोजाबाद के साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी-20 वर्ल्डकप को जीतकर लौटीं महिला क्रिकेटर सोनम यादव बृहस्पतिवार को अपने घर राजा के ताल पहुंची। यहां जगह-जगह सोनम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रोड शो किया। रोड शो के दौरान क्रिकेटर सोनम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सोनम के घर पर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।
सोनम यादव जैसे ही टूंडला टोल पर पहुंची, वैसे ही सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत करने के लिए पहुंच गए। फूल मालाओं से सोनम का स्वागत किया। टूंडला टोल से सोनम के रोड शो की शुरुआत की गई। हजतरपुर, उसायनी पर लोगों ने सोनम का स्वागत किया। जैसे ही राजा का ताल में सोनम प्रवेश हुईं, वैसे ही हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकल गए।
शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद की बेटी ने शानदार प्रदर्शन किया। कदम-कदम पर पुष्पवर्षा कर सोनम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान कई सोनम यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सोनम ने रोड शो के बाद मौनी बाबा आश्रम पर जाकर दर्शन किए। इसके बाद वह अपने घर पर पहुंची। सुरक्षा के दृष्टि से सोनम के घर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मैच जीतने के बाद सोनम ने वीडियो कॉल पर परिवारीजन से बात की थी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में सोनम लेफ्ट ऑर्म स्पिनर गेंदबाज की भूमिका में शामिल हुई थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में आखिरी विकेट लिया था। वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने जीत लिया था। इसके बाद सोनम को बधाई देने के लिए सुहागनगरी में ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
घर पर मां ने बनाई खीर, रिश्तेदारों ने मंगलगीत गाए
वर्ल्डकप जीतकर लौटी सोनम का मां बेसब्री से इंतजार करती रहीं। मां ने सोनम के लिए अपने हाथों से लकड़ी के चूल्हे पर खीर, पूड़ी बनाई। इस खुशी के माहौल में शामिल होने के लिए सोनम की बुआ, मौसी और दूर-दराज से रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। सोनम को घर आते-आते रात हो गई थी। ऐसे में रिश्तेदारों और आस-पड़ोस की महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन
3 of 6
बिटिया के स्वागत को घर में पकवान बनाती मां व रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
मां से गले लगकर भावुक हुई सोनम
घर आते ही सोनम सबसे पहले अपनी मां के गले मिली और भावुक हो गई। इसके बाद बहन, बुआ और आस पड़ोसियों से मिली। इस दौरान सोनम यादव ने कहा कि अभी और सफलता हासिल करनी है। मां गुड्डी ने बताया कि इससे ज्यादा खुशी के क्या पल होंगे।
4 of 6
सोनम की पहले के मैचों में जीती गईं ट्रॉफियां
- फोटो : अमर उजाला
बिजली का मीटर बदला
सोनम के घर का बिजली का मीटर कई दिनों से खराब पड़ा था। सोनम की बहन स्नेह लता ने बताया कि कई महीने पूर्व मीटर जल गया था। जैसे ही सोनम के आने की भनक पड़ी, सुबह विद्युत विभाग की टीम सोनम के घर पहुंच गई। खराब पड़े मीटर की जगह विभाग ने नया मीटर लगवाया।
विज्ञापन
5 of 6
सोनम का जिले में किया गया भव्य स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
गली को दी नई पहचान, नाम दिया सोनम वाली गली
जहां सोनम यादव निवास करती हैं, उसे खादी आश्रम वाली गली के नाम से पहचाना जाता था। सोनम के वर्ल्डकप के जीतने के बाद लोग उसे सोनम वाली गली के नाम से पहचान दे रहे। जो लोग बाहर से आ रहे थे। क्षेत्रीय लोग पूछ रहे थे कि सोनम वाली गली में जाना है क्या...।
महोत्सव में जाने को फुरसत, बिटिया से मिलने नहीं आया कोई भी अधिकारी
फिरोजाबाद महोत्सव में जिले के सभी आलाधिकारी अपने परिवार के साथ हिस्सा ले रहे हैं। देर रात तक महोत्सव का आनंद उठा रहे हैं लेकिन भारतीय टीम को जीत दिलाने वाली खिलाड़ी सोनम यादव से मिलने का समय नहीं मिला। पूरा राजा का ताल से लेकर उसायनी की आम जनता जर्नादन ने बिटिया का स्वागत किया। लेकिन जिले के किसी भी अधिकारी को उसके स्वागत की फुरसत नहीं मिली।
जबकि जिले में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं अभी तक जिले के पांच विधायकों में महज एक सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ही उसके स्वागत के लिए पहुंचे। दो दिन पहले एक शादी समारोह में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उसके घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आए थे, उन्होंने भी सोनम के घर जाना जरूरी नहीं समझा।