दुकान पर चस्पा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
इस घटना के बाद तो लोग सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं कि इतना पढ़ा-लिखा इंसान महज एक कट्ठे भूमि के लिए रिश्ते का खून कर देगा। पुलिस के दावे पर गौर किया जाए तो ये दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर फिरौती का पत्र चस्पा करते समय सीसीटीवी में कैद हो गए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन जब नासिर को बाइक से ले गए तो दिनभर घुमाने के कारण वह काफी खुश था। पर रात में जब हाथ, पैर बांधा तो वह चीख कर रोने लगा और कहता रहा चाचा छोड़ दो, घर पहुंचा दो, मम्मी, पापा के पास जल्दी ले चलो।