फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत: भांजे का बर्थडे मनाकर लौट रहे थे मामा, एक का पैर शरीर से हुआ अलग; तस्वीरों में खौफनाक मंजर

Mon, 19 Oct 2026 10:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर का टायर फटा और वह पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गए। इस हादसे में एक युवक का पैर उसके शरीर से अलग होकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे ही फंस गया।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैक्टर ने दो भाइयों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ईंटों से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर से जा टकराया। इस भीषण टक्कर के बाद ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे दो सगे भाइयों के ऊपर चढ़ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भांजे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं 
जानकारी के अनुसार, मृतक गुलवेज (28 वर्ष) और उनका छोटा भाई सावेज (24 वर्ष) पुत्र गुलफाम मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। अनूपशहर के मोहल्ला मीरा निवासी उनके साले समीर के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इसी खुशी में शामिल होने और नवजात बच्चे को देखने के लिए दोनों भाई दिल्ली से अनूपशहर आए थे। खुशी का यह माहौल कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया, जब बच्चे को देखकर वे वापस दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
इसी ट्रैक्टर ने दोनों भाइयों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
भयानक टक्कर और दिल दहला देने वाला मंजर 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर का टायर फटा और वह पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गए। इस हादसे में एक युवक का पैर उसके शरीर से अलग होकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

4 of 6
इसी ट्रैक्टर ने दोनों भाइयों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर 
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम और एसडीएम मनीष कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मंगवाई, जिसकी मदद से ट्रैक्टर के नीचे कटे हुए पैर के हिस्से को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भिजवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद हो सकी पहचान 
हादसे के तुरंत बाद मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन और गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी पहचान की और उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो साले समीर और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई जारी 
शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनूपशहर स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंटें लादकर यह ओवरलोड ट्रैक्टर नोएडा की ओर जा रहा था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें