फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आज कफन ओढ़कर क्यों आए हो?', जरा सी बात पर भाजपा नेता के दो भाई और भतीजे की हत्या; ट्रिपल मर्डर की कहानी

Mon, 27 Apr 2026 08:49 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन पार्टी में चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के दो भाइयों और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी
विज्ञापन
1 of 20
bulandshahr triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

पूर्व भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके चाचा सरूप सैनी का बेटा अमरदीप (35) सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में जाता था। वहां उसकी दोस्ती जीतू सैनी से हो गई थी। जीतू का रविवार को जन्मदिन था, पर जिम में दोस्तों ने शनिवार रात को ही पार्टी रखी थी। इसमें 35-40 युवक मौजूद थे। 
विज्ञापन

2 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 11:30 बजे जीतू ने केक काटा। मस्ती-मजाक के दौरान केट कटने के बाद अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इस पर जीतू और उसका दोस्त मयंक सैनी भड़क उठे। अमरदीप से बहस करने लगे। विवाद बढ़ा तो अमरदीप ने ताऊ के बेटे मनीष (32) व भतीजे आकाश (20) को फोन कर बुला लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन दोनों का भी उनसे विवाद हुआ। मनीष ने झगड़े की सूचना बड़े भाई संजय सैनी को दी, तो उन्होंने वहां से निकलने के लिए कहा। संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद मयंक, उसका भाई रिंकू, जीतू, उसका भाई रवि सैनी, नरेश, भारत, मनीष, रुपेश, अनुज और सौरभ हथियारों के साथ जिम पहुंचे। 

 

4 of 20
तीन लोगों की हत्या में मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि इस दौरान जीतू व अन्य युवकों ने मनीष, अमरदीप व आकाश को पकड़ लिया और लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आकाश की पीठ पर गोली लगी। संजय घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों लहूलुहान पड़े थे और आरोपी फरार हो चुके थे। संजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मुझे इंसाफ चाहिए, साजिश के तहत हत्या की गई'
तीनों के शव दोपहर में घर पहुंचने पर परिजन बिलख उठे। बच्चे से बुजुर्ग तक सभी की आंखें नम थीं। रविवार शाम को तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमरदीप की पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। साजिश के तहत हत्या की गई हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

 
विज्ञापन

6 of 20
शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन बोली- हमें खून के बदले चाहिए खून
वहीं, बहन राधा ने कहा कि आरोपियों के घर और फैक्टरियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। मनीष की बहन रजनी ने कहा कि भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें मार दिया गया। हमें न्याय मिलना चाहिए। हमें खून के बदले खून चाहिए। 
 
विज्ञापन

7 of 20
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में शव पहुंचने के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ में उठीं तीन अर्थियां... तीन माताओं की गोद हुई सूनी
एक साथ तीन युवाओं की हत्या से खुर्जा शहर पूरे दिन सहमा रहा। पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और लोगों का जमावड़ा रहा। शाम को जब मनीष, अमरदीप और आकाश के शव पंजाबियान मोहल्ला स्थित घर पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों लोग फफक पड़े।

 

8 of 20
खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ले में मृतकों के घर के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों की चीत्कार से पूरा मोहल्ला कांप उठा। तीनों युवाओं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनीष को उसके भतीजे रोहित ने, अमरदीप व आकाश को बड़े भाई बादल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान श्मसान घाट पर सन्नाटा पसर गया।

 

9 of 20
पति की हत्या के बाद रोते रोते बेसुध हुई पत्नी हेमलता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष का शव देख उनकी पत्नी हेमलता सुध-बुध खो बैठीं। वह बार-बार मनीष के शव से लिपटकर कह रही थीं कल तो आप शादी में जाने के लिए तैयार होकर गए थे, आज कफन ओढ़कर क्यों आए हो? उठो, देखो बेटी गुन्ना पूछ रही है पापा कहां हैं। रोते-रोते हेमलता कई बार बेहोश हुईं, परिजनों ने उन्हें बामुश्किल संभाला।

 

10 of 20
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष की वृद्ध मां जगबीरी अपने मन्नू को आवाज लगाती रही, बेटा अपनी मां से गुस्सा मत हो, उठ जा, मुझे भी अपने साथ ले चल। इस हत्याकांड ने न केवल तीन मांओं की गोद सूनी की बल्कि दो सुहागिनों का भी संसार उजाड़ दिया। मनीष की पत्नी हेमलता और अमरदीप की पत्नी सिमरन के सिर से पति का साया हमेशा के लिए उठ गया। 

11 of 20
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद सीओ व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आकाश की मां सविता अपने जवान बेटे को खोकर बेसुध पड़ी रहीं। मोहल्ले में चीख-पुकार का ऐसा मंजर था कि सांत्वना देने पहुंचे लोगों की भी हिम्मत जवाब दे गई। पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, कई राजनीतिक दलों के नेता, शहर के व्यापारी, समाजसेवी और उद्यमी भी पहुंचे। इसके अलावा हजारों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।

 

12 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
घटना में अमरदीप के पिता सरूप सैनी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अमरदीप, आकाश व मनीष किसी काम से सुभाष मार्ग पर गए थे। जहां पर घेराबंदी कर तीनों के साथ मारपीट की और आरोपियों ने उन्हें जबरन जिम में ले जाकर अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी।
 

13 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मयंक, उसका भाई रिंकू, जीतू, उसका भाई रवि सैनी, नरेश, भारत, मनीष पुत्र राजाराम, रुपेश, अनुज, सौरभ के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

14 of 20
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक ने बनाए पांच स्पॉट तीन में कारतूस बरामद
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम ने ए, बी, सी, डी व ई पांच स्पॉट सर्किल बनाए। इसमें ए, बी व सी में पिस्टल के कारतूस मिले। एडीजी के अनुसार गोली राइफल या पिस्टल की हो सकती है। इसके अलावा डी व ई स्पॉट सर्किल में खून पड़ा था।

15 of 20
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका है कि नजदीक से गोली मारी गई। मनीष के सिर में गोली लगने उसके मस्तिष्क के अवशेष बाहर निकल गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक से अधिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। इनमें 32 बोर का हथियार भी है।

16 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सजा देने की उठी मांग
अंतिम संस्कार के लिए जब अर्थियां माता घाट कॉलोनी स्थित अंत्येष्टि स्थल की ओर बढ़ीं तो हजारों लोग न्याय की मांग करते हुए साथ चल रहे थे। परिजनों और महिलाओं ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर शवों को रोक दिया। प्रशासन और लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। मनीष, चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश की चिताएं जब एक साथ जलीं, तो हर तरफ सन्नाटा पसर गया।

 

17 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा शहर में चर्चा का विषय थी चाचा-भतीजे की दोस्ती
छोटे भाई वंश ने बताया कि उनका बड़ा भाई आकाश और चाचा अमरदीप दोस्त की तरह रहते थे। दोनों साथ में ही जिम और साथ में ही फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। दोनों का रिश्ता परिवार व मोहल्ले में चर्चा का विषय था। दोनों को चाचा भतीजा कम भाई ज्यादा मानते थे।
 

18 of 20
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह घटना जब हुई तो सबसे बड़ा भाई बादल, आकाश और मनीष का भाई संजय तीनों सुभाष मार्ग स्थित फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में थे। झगड़े की सूचना मिलने पर संजय पहले जिम पहुंचे। इसके बाद परिवार के सभी लोग कैलाश अस्पताल में पहुंचे।

19 of 20
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की आठ टीम
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। डीआईजी ने एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में पुलिस की आठ टीम गठित की हैं। इसमें एक टीम एसपी देहात और पांच टीमों की जिम्मेदारी खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर और बुलंदशहर सीओ को दी गई है। एडीजी भानु भास्कर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

20 of 20
गिरफ्तार आरोपी मयंक सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द खुलेगा राज
जीतू व अन्य पर तीन युवकों की जिम के अंदर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा। मामले पर आठ टीमें काम कर रही हैं। भानु भास्कर, एडीजी मेरठ जोन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें