फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 11 साल पहले हुई घटना के बाद से दूसरी बीवी लाना चाहता था 'फौजी', बाधा बन रही पत्नी को हथौड़े से मार डाला

Tue, 05 Aug 2025 06:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू

सार

ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की हत्या कर समय सिंह खुद अनजान बन गया था। उसने घर से निकलकर ग्रामीणों को बताया कि यशपाली को चोट लग गई है। इसके बाद ग्रामीण घर में गए तो देखा यशपाली मृत अवस्था में पड़ी थी। 
विज्ञापन
1 of 7
पति ने हथौड़े से पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित बरौला गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी समय सिंह ने दूसरी शादी करने का विरोध करने पर अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह महिला का शव घर में चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मिला था। इसमें महिला की बेटी ने आरोपी पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन

2 of 7
यशपाली की लाश - फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर पड़ी थी यशपाली की लाश
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बरौला गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि यशपाली (55) की हत्या कर दी गई है। सूचना पर सीओ शिकारपुर व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर देखा गया कि यशपाली का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। वहीं पर बेटियां व दामाद थे। 
विज्ञापन

3 of 7
हत्यारोपी समय सिंह - फोटो : अमर उजाला
समय सिंह के थे चार बच्चे
बेटियों ने जानकारी दी कि उनके पिता समय सिंह उर्फ सम्मी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। समय सिंह और यशपाली के चार बच्चे थे, जिसमें दो बेटों की 11 साल पहले मौत हो गई थी और दो बेटियों की शादी हो गई थी। इसके बाद समय सिंह और यशपाली घर में अकेले ही रहते थे। समय सिंह दूसरी शादी करने की जिद्द पर अड़ा हुआ था, जिस बात को लेकर घर में क्लेश रहता था। 

4 of 7
मातम मनाती बेटियां - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने दी थाने में तहरीर
अनूपशहर निवासी बेटी सोनिका ने तहरीर देकर बताया कि झगड़े के दौरान उनके पिता ने हथौड़े से हमला कर उनकी मां यशपाली की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
दो भाई की पहले हो गई मौत और अब मां भी चली गईं 
सोनिका ने बताया कि उनके एक भाई धीरज की वर्ष 2014 में अलीगढ़ में ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में भाई ललित की अहमदगढ़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई की मौत के बाद मां ही थीं, जो बेटियों से बात करती थीं। अब मां की भी हत्या हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
समय सिंह और यशपाली - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर अनजान बन गया था आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की हत्या कर समय सिंह खुद अनजान बन गया था। उसने घर से निकलकर ग्रामीणों को बताया कि यशपाली को चोट लग गई है। इसके बाद ग्रामीण घर में गए तो देखा यशपाली मृत अवस्था में पड़ी थी। ऐसे में ग्रामीणों को विश्वास हो गया कि यशपाली की मौत घर में गिरने से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेटियां - फोटो : अमर उजाला
बेटों की मौत के बाद से दूसरी शादी करना चाहता था पूर्व फौजी
बेटियों से मिली जानकारी में पता चला है कि बेटों की मौत के बाद से समय सिंह दूसरी शादी करना चाहता था। इसी बात का यशपाली विरोध करती थी। इसी के चलते उसने हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। हथौड़ा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें