फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Triple Murder: अब मिलेगा जिम में चली गोलियां का हिसाब, दो और हत्यारे धरे; बर्थडे के दिन जीतू ने ली तीन जान

Fri, 08 May 2026 05:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

यूपी खुर्जा स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 25 अप्रैल की रात को फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी का जन्मदिन था। इस दौरान जिम पर मौजूद अमरदीप (35) के बीच जीतू से विवाद हो गया था। विवाद के करीब एक घंटे बाद जीतू पिस्टल लेकर अपने साथियों संग जिम पर आया और अमरदीपक, उसके ताऊ के बेटे मनीष (32) और भतीजे आकाश (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के खुर्जा स्थित सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 13 दिन पहले हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए। मामले में अभी भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था मर्डर
सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 25 अप्रैल की रात को फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी का जन्मदिन था। इस दौरान जिम पर मौजूद अमरदीप (35) के बीच जीतू से विवाद हो गया था। विवाद के करीब एक घंटे बाद जीतू पिस्टल लेकर अपने साथियों संग जिम पर आया और अमरदीपक, उसके ताऊ के बेटे मनीष (32) और भतीजे आकाश (20) की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
bulandshahr triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
10 लोगों के खिलाफ था मामला दर्ज
इसमें अमरदीप के पिता सरूप सैनी ने जीतू सैनी समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस विवेचना में एक अन्य आरोपी सोनू का नाम भी शामिल किया गया। मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वांछित आरोपियों पर डीआईजी मेरठ की ओर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया।

4 of 5
जीतू सैनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य आरोपी जीतू मुठभेड़ में हो चुका ढेर
इसके बाद 30 अप्रैल को पुलिस और वांछित मुख्य आरोपी जीतू सैनी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जीतू सैनी को ढेर कर दिया गया। एक मई को मामले में वांछित 50 हजार के इनामी मनीष यादव ने बुलंदशहर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसमें चार आरोपी अभी भी वांछित चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार आरोपी रूपेश सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस का बयान
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा नगर पुलिस ने हसनगढ़ गांव के पास से जीतू के भाई रवि सैनी और दोस्त सौरभ उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिनके पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद की। मामले में अभी भी आरोपी अनुज और सोनू वांछित चल रहे हैं, जिनकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें