बुलंदशहर के सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में जमकर गोली चलीं और पथराव हुआ। इस घटना में दो लोगों की हत्या हो गई। एक पक्ष ने हत्या करने के दोषी और सजायाफ्ता अजब सिंह को गोली मार दी, जबकि बौखलाए दूसरे पक्ष ने हिस्ट्रीशीटर के भाई को फॉर्च्यूनर से कुचल दिया।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में में फिल्मी स्टाइल में 20 मिनट तक हुई फायरिंग से लोगों में अब तक दहशत है। लोगों के मुताबिक फायरिंग से दुकानदारों और लोगों में अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक सभी दुकानदार दुकानें खुली छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने भी वारदात स्थल के आसपास दीवारों के पीछे छिपकर खुद को बचाया।
मंगलवार की रात दो पक्षों में रुपयों के विवाद में हुई कहासुनी के बाद दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पड़े ईंट पत्थर, लाठी डंडे और खोखे रात में हुई वारदात को बयां करने के लिए काफी थे।
विज्ञापन
2 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद अस्पताल में पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रियांशु ने वारदात स्थल पर करीब 30 मीटर दूर खड़े सुनील उर्फ सोनू पर फॉर्च्यूनर चढ़ाई। इसके बाद अजब सिंह और प्रियांशु के साथियों ने सोनू पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसके चलते उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। गांव के लोग अभी भी दहशत में हैं और घटनाक्रम के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि वे दबी जुबान से अजब सिंह और उनके बेटे की दबंगई की भी चर्चा करते नजर आए।
4 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
40 साल पुराने गैंगवार की आई याद
एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में करीब 40 साल पुराने गैंगवार की यादें ताजा हो गई। एक बुजुर्ग ने बताया कि एक खानदान के दो पक्षों में उस दौरान हुए विवाद में करीब 15 लोगों की हत्या हुई थी। एक वृद्धा ने बताया कि गैंगवार के दौरान ही उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची थीं तो गैंगवार अपने चरम पर थी। उस दौरान दोनों पक्षों की ओर से आए दिन कोई न कोई हत्या होती थी जिसके चलते उन्हें गांव में काफी अजीब लगता था। बताया कि गैंगवार खत्म होने के बाद अब नई पीढ़ी के लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद के चलते दोनों ओर लगा था जाम
गांव निजामपुर में हुए विवाद के दौरान ग्रेटर नोएडा रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। विवाद और फायरिंग की वारदात को देखते हुए बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने अपने वाहन दूर ही रोक लिए थे। कोई भी वाहन चालक आगे आने के लिए तैयार नहीं था। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सड़क के दोनों ओर करीब एक किमी लंबा जाम लग चुका था। पुलिस के पहुंचने के बाद भी करीब आधा घंटे तक मौके पर स्थिति असामान्य रही।
विज्ञापन
6 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सोनू के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने गांव निजामपुर निवासी राँकी, प्रियांशु, रतनवीर, अरविंद, अजब सिंह, आशीष भाटी, अनुज, अरुण, सचिन भाटी, सत्ते, हीरा कॉलोनी निवासी उत्तम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर गांव निजामपुर निवासी सतपाल उर्फ सत्ते टोपी, कपिल, प्रशांत, उत्तम, जतिन, निखिल, सोनू, विशेष उर्फ विशु, जोनी, निमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
7 of 16
सोनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना को लेकर ग्रामीणों में दिखी चुप्पी
गांव में एक साथ दो लोगों की मौत हो जाने के बाद भी ग्रामीण कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार की सुबह गांव की गलियां सुनसान थीं। हर तरफ पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे थे। गांव निजामपुर की आबादी करीब पांच हजार है। इसमें 70 प्रतिशत गुर्जर आबादी है। वहीं, पंडितों के अलावा अन्य बिरादरी के लोग भी रहते हैं।
8 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में मृतक सोनू के परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले ग्रामीण, गरीब और मजदूरों को ब्याज पर पैसा देकर उससे खरीदी जमीन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अजब सिंह के परिवार की माली हालत पहले काफी खराब होती थी। परिवार पर बमुश्किल तीन से चार बीघा जमीन होती थी। हालांकि बाद में अजब सिंह जरूरतमंद लोगों को ब्याज पर पैसे देने लगा। इनमें से कई लोग उसका पैसा नहीं चुका पाए तो उसने उनकी जमीन ले ली। जैसे-जैसे उसके पास पैसा बढ़ता गया वैसे ही वह गांव में दबंगई भी करने लगा।
9 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजामपुर में चले गोली-पत्थर, दो लोगों की हत्या
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद के निजामपुर गांव में लेनदेन का विवाद था किसी और के बीच, लाठी-गोली और पत्थर चले दो अन्य पक्षों में। दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति की लाश गिरी। तीन लोग घायल हैं। आठ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तरफ के 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनाक्रम मंगलवार को रात दस बजे सिकंदराबाद कोतवाली के गांव निजामपुर में हुआ।
10 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इसी दौरान हत्या के मामले में सजायाफ्ता और एक साल पहले पेरोल पर जेल से बाहर आए 48 वर्षीय अजब सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के हिस्ट्रीशीटर सत्यपाल उर्फ सत्ते के तहेरे भाई सोनू को फॉर्च्यूनर कार से कुचलकर मार डाला गया। हिस्ट्रीशीटर को भी पांच गोलियां लगीं हैं।
11 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी निवासी उत्तम शर्मा पर नोएडा निवासी निमित के दस हजार रुपये थे। मंगलवार को निमित ने फोन पर उत्तम से पैसे मांगे। इस पर दोनों में गाली-गलौज हो गई। उत्तम के साथ दोस्त प्रियांशु शैंकी था। निमित के साथ प्रशांत था। इस पर प्रियांशु व प्रशांत के बीच भी फोन पर गाली-गलौज हुई। इस विवाद के बाद प्रियांशु और प्रशांत परिवार के लोगों के साथ रात करीब 10 बजे सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग पर गांव के बाहर निजामपुर गेट पर पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
12 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव व लाठी-डंडे चलने लगे। अवैध पिस्टल और तमंचों से गोलियां दागी जाने लगीं। अजब सिंह, रतनवीर को गोली लग गई। पथराव में अरविंद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सत्यपाल उर्फ सत्ते को भी गोली लगी। उसके पक्ष के लोग जब उसे उठा रहे थे तभी अजब सिंह को गोली लग गई। आरोप है कि आक्रोशित उसके बेटे प्रियांशु ने फॉर्च्युनर कार से 30 मीटर दूर सुनील उर्फ सोनू को कुचल दिया।
13 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने अजय सिंह, रतनवीर और अरविंद को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अजब सिंह को यहां मृत घोषित कर दिया गया। सोनू और सत्ते को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।
14 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटनास्थल पर पड़ा कार का टूटा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में तनाव को देखते हुए सुनील उर्फ सोनू और अजब सिंह का बुधवार को अलग-अलग समय पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय गांव में कैंप किए हुए हैं। मंगलवार रात में एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे।
15 of 16
सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में घटनास्थल पर पड़ा कार का टूटा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों पक्षों से चार-चार लोग गिरफ्तार
निजामपुर में दो लोगों की हत्या में नामजद दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अवैध पिस्टल, एक फॉर्च्यूनर कार, एक धार कार, पांच बाइकें बरामद की हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के नामजद आरोपी सत्यपाल उर्फ सत्ते, प्रशांत, विशु, निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया। सत्यपाल का न्यायिक अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष से अरविंद, रतनवीर, प्रियांशु, सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। अरविंद, रतनवीर का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
Double murder in Bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
20 राउंड फायरिंग, 13 खोखे बरामद
पुलिस अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि पटनास्थल पर 20 राउंड फायरिंग हुई। इसमें से 13 खोखे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए हैं। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली है।
अजब सिंह के बेटे की तहरीर पर दस लोगों और सोनू के भाई की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी