गेंहू के खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कटे हुए गेहूं भी जलकर हुए राख
आग लगने की सूचना पर सभी किसान मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे आग चंद्र पाल शर्मा, सुरेश चंद, केदार सिंह, फकीर चंद, बच्चू सिंह, पवन सिंह के खेतों तक फैल गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी खुर्जा क्षेत्र से आई, जिसको गांव तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लग गया। जब तक आग सभी फसलों तक पहुंच गई थी।
किसान सुरेश चंद ने कहा कि किसी तरह ग्रामीणों ने नलकूप व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग सभी जगह फैल चुकी थी तो सारी फसल जल गई। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर गट्ठर बनाकर रखे थे, वह भी जलकर राख हो गए। किसान केदार सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।