love jihad
एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब आठ साल पहले उसकी मुलाकात नगर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम शिवम बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 21 जनवरी 2016 को बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले गया। गाजियाबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे समुदाय से है और उसका नाम शिवम नहीं है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे पीड़िता घबरा गई और उसके साथ नोएडा में रहने लगी।