फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: शिवम बनकर की दोस्ती, नशा देकर किया निकाह, रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों तक ने बनाया हवस का शिकार

Sat, 26 Nov 2022 09:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 4
love jihad - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी के दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि बीते आठ साल से उसके साथ हैवानियत हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
love jihad
एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब आठ साल पहले उसकी मुलाकात नगर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम शिवम बताया था, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 21 जनवरी 2016 को बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले गया। गाजियाबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे समुदाय से है और उसका नाम शिवम नहीं है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे पीड़िता घबरा गई और उसके साथ नोएडा में रहने लगी। 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय बाद आरोपी उसे नगर कोतवाली बुलंदशहर स्थित अपने घर ले गया। वहां, उसके परिजनों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक के भाई और अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 14 जनवरी 2020 को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने मायके पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी मान मनौवल कर उसे फिर अपने साथ ले गया और बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि अपने दोस्तों से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने कहा कि वह लड़कियों को फंसाकर लव जिहाद करते हैं। इसके लिए उन्हें हाईकमान से ट्रेनिंग और पैसा मिलता है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें