फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे भाजपा विधायक: गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा फॉर्च्यूनर का टायर और मच गया हड़कंप, अस्पातल में भर्ती

Sat, 26 Sep 2026 06:04 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

यह दर्दनाक हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी का अचानक टायर फटने के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद फॉर्च्यूनर कार सीधे सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
1 of 3
विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई - फोटो : अमर उजाला
गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां लखनऊ से लौट रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में विधायक समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
विज्ञापन

2 of 3
विधायक की कार - फोटो : अमर उजाला
टायर फटने के कारण हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी का अचानक टायर फटने के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद फॉर्च्यूनर कार सीधे सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पोल से टकराई विधायक की कार - फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल में भर्ती
हादसा इतना भीषण था कि विधायक की फॉर्च्यूनर कार को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल हुए बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें